logo

ट्रेंडिंग:

LIVE NOW

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का विजयी आगाज, अमेरिका को 29 रन से दी शिकस्त

IND vs USA Live Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच खेला जा रहा है। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

Axar Patel T20 World Cup 2026

अमेरिका का विकेट गिरने के बाद जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज करने उतर रही है। उसके सामने अमेरिका की टीम है। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने है। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि अमेरिका की कप्तानी मोनांक पटेल कर रहे हैं।

 

वानखेड़े स्टेडियम में ओस का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना ज्यादा कारगर रहेगा। अमेरिका ने यही किया है। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

IND vs USA, लाइव अपडेट:

Live Updates

2026-02-07T23:01

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का विजयी आगाज

भारतीय टीम ने अमेरिका 132 रन पर रोक दिया है। सूर्यकुमार यादव ब्रिगेड ने 29 रन से यह मुकाबला जीत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजयी आगाज किया है। मोहम्मद सिराज ने 29 रन देकर 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 18 रन खर्चे और 2 विकेट झटके।

2026-02-07T22:19

भारत जीत के करीब

अक्षर पटेल ने 16वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर विकेट लेकर अमेरिका को 100 रन के अंदर 6 झटके दे दिए हैं। भारतीय टीम अब आसान जीत की ओर बढ़ रही है।

2026-02-07T22:04

अमेरिका को लगा चौथा झटका

वरुण चक्रवर्ती ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिलिंद कुमार (34) को चलता कर दिया है। USA का स्कोर 71/4 हो गया है। उसे जीत के लिए 48 गेंद में 91 रन की जरूरत है।

2026-02-07T21:49

अमेरिका की सुस्त रफ्तार

अमेरिका ने 14 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद एक साझेदारी बनाई है लेकिन रन तेजी से नहीं आ रहे हैं। 10 ओवर के बाद उसका स्कोर 49/3 है। भारतीय टीम मुकाबले में पर अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है।

2026-02-07T21:22

अमेरिका के 3 विकेट धड़ाम

वानखेड़े स्टेडियम में मोहम्मद सिराज ने समां बांध दिया है। सिराज ने सैतेजा मुक्कमल्ला का भी विकेट झटक लिया है। सिराज के 'मियां मैजिक' के चलते अमेरिका का स्कोर 14/3 हो गया है।

2026-02-07T21:19

अमेरिका का दूसरा विकेट गिरा

अर्शदीप सिंह ने अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल (0) का विकेट चटका दिया है। अमेरिका का स्कोर 3.2 ओवर के बाद 13/2 हो गया है।

2026-02-07T21:14

सिराज ने दिलाई पहली सफलता

जसप्रीत बुमराह की जगह खेल रहे मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में सफलता दिला दी है। उन्होंने एंड्रिज गॉस को तिलक वर्मा के हाथों लपकवाया।

2026-02-07T20:50

सूर्या ने भारत को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया

सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद में 84 रन की कप्तानी पारी खेलकर भारत को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया है। सूर्या ने आखिरी ओवर में 21 रन बटोरे, जिससे टीम इंडिया ने अमेरिका को 162 रन का टारगेट दिया है।

2026-02-07T20:44

19 ओवर की समाप्ति तक भारत 140/8

अर्शदीप सिंह 5 गेंद में 4 रन बनाकर 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन है।

2026-02-07T20:32

सूर्या ने ठोकी फिफ्टी

सूर्यकुमार यादव ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर अपना पचासा पूरा कर लिया है। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 36 गेंद ली।

2026-02-07T20:31

कहां तक पहुंच पाएगी टीम इंडिया?

भारतीय टीम की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। अक्षर पटेल 11 गेंद में 14 रन बनाकर चलते बने। 17 ओवर के बाद स्कोर 122/7 है।

2026-02-07T20:02

भारत का छठा विकेट गिरा

विकेट गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हार्दिक पंड्या भी आउट हो गए हैं। वह लेफ्ट आर्म स्पिनर हरमीत सिंह की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में लॉन्ग ऑफ पर लपके गए। सूर्या 22 गेंद में 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 77/6 हो गया है।

2026-02-07T19:58

रिंकू सिंह भी OUT

72 के स्कोर पर टीम इंडिया की आधी पारी सिमट गई है। रिंकू सिंह 14 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए हैं।

2026-02-07T19:37

विकेटों की लगी झड़ी

शेडली वैन शाल्कविक ने पावरप्ले के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन का विकेट लेने के बाद पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा को चलता किया और फिर आखिरी गेंद पर नए बल्लेबाज शिवम दुबे को भी पवेलियन भेज दिया। टीम इंडिया का स्कोर 46/4 हो गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव का साथ देने रिंकू सिंह आए हैं।

2026-02-07T19:31

भारत का दूसरा विकेट गिरा

टीम इंडिया ने पावरप्ले के भीतर दूसरा विकेट खो दिया है। ईशान किशन 16 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। शेडली वैन शाल्कविक ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में उनका विकेट चटकाया। इसके पिछले ओवर में ही ईशान को जीवनदान मिला था लेकिन वह इसे नहीं भुना पाए।

2026-02-07T19:14

तिलक और ईशान पर बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका ने शुरुआत में मिल रही मूवमेंट का पूरा फायदा उठाते हुए 2 ओवर में भारतीय टीम को सिर्फ 9 रन बनाने दिए और अभिषेक शर्मा का विकेट भी झटक लिया। ईशान किशन के साथ क्रीज पर तिलक वर्मा हैं। दोनों के ऊपर एक बढ़िया मंच सेट करने की जिम्मेदारी है।

2026-02-07T19:08

अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर OUT

अभिषेक शर्मा दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर आउट हो गए हैं। अली खान की गेंद को वह सीधे डीप कवर के हाथों में खेल बैठे।

2026-02-07T19:04

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने आ गए हैं। सौरभ नेत्रवलकर पहला ओवर डाल रहे हैं।

2026-02-07T18:52

अमेरिका की प्लेइंग-XI

सैतेजा मुक्कमल्ला, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्ममुर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान

2026-02-07T18:40

भारत की प्लेइंग-XI:

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती

2026-02-07T18:38

जसप्रीत बुमराह बाहर

सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि जसप्रीत बुमराह उपलब्ध नहीं हैं। मोहम्मद सिराज खेल रहे हैं।

2026-02-07T18:36

अमेरिका ने जीता टॉस

अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे।

2026-02-07T18:34

वानखेडे़ में रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी

टॉस से पहले वानखेडे़ स्टेडियम में रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी हुआ। म्यूजिशियन ऋषभ रिखीराम शर्मा ने परफॉर्म किया।

2026-02-07T18:27

हरमीत और सूर्या के बीच दिलचस्प भिड़ंत

USA के लिए खेल रहे लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर हरमीत सिंह और सूर्यकुमार यादव के बीच दिलचस्प भिड़ंत होगी। ये दोनों खिलाड़ी साथ में मुंबई के लिए 6 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं।

2026-02-07T18:10

कुछ ही देर में टॉस

अब से 20 मिनट बाद सिक्का उछलेगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की किस्मत पिछले कुछ मैचों में ठीक रही है। आज देखना होगा कि वह टॉस जीत पाते हैं या नहीं।

2026-02-07T17:40

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

भारत - अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

अमेरिका - सैतेजा मुक्कमल्ला, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान

2026-02-07T17:38

किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी टीम इंडिया?

भारतीय टीम नंबर-8 तक बल्लेबाजी चाहती है। ऐसे में रिंकू सिंह का खेलना तय है। स्पिनर के तौर पर अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती होंगे। कुलदीप यादव को बेंच किया जा सकता है। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे।


और पढ़ें