logo

ट्रेंडिंग:

सूर्या की आंधी के बाद सिराज ने बरपाया कहर, USA को हराकर भारत ने किया विजयी आगाज

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ शुरुआत की है। सूर्यकुमार यादव की 84 रन की कप्तानी पारी की मदद से टीम इंडिया ने अमेरिका की चुनौती को ध्वस्त कर दिया।

Team India T20 World Cup 2026

भारतीय टीम, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने विजयी आगाज किया है। टूर्नामेंट की मेजबान भारतीय टीम ने अमेरिका को 29 रन से हराकर अपने टाइटल डिफेंस की जोरदार शुरुआत की है। अमेरिका ने टीम इंडिया को शुरू में मुश्किल में डाला था लेकिन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी ने उसकी चुनौती ध्वस्त कर दी।

 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारत ने 77 रन पर 6 विकेट खो दिए थे। यहां से सूर्या ने मोर्चा संभाला और 49 गेंद में नाबाद 84 रन की यादगार पारी खेलते हुए टीम को 161/9 के स्कोर तक पहुंचा दिया। अमेरिका जैसी टीम के लिए यह चुनौतीपूर्ण स्कोर था। मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने पहले 4 ओवर में 3 विकेट लेकर अमेरिका के लिए इसे और मुश्किल बना दिया। अमेरिकी टीम गिरते-पड़ते 8 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी।

 

यह भी पढ़ें: पहले मैच में ही निकली धुरंधर बल्लेबाजों की हवा, T20 WC में दूसरी बार हुआ ऐसा हाल

अमेरिका ने पावरप्ले में ही डाल दिए हथियार

टारगेट का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम को मोहम्मद सिराज ने पहला झटका दिया। जसप्रीत बुमराह के बीमार होने के कारण प्लेइंग-XI में शामिल किए गए सिराज ने एंड्रीज गॉस (6) को तिलक वर्मा के हाथों लपकवाया। इसके बाद अर्शदीप ने अमेरिकी कप्तान मोनांक पटेल को चलता किया। सिराज ने अगले ओवर में अमेरिका को एक और झटका दिया और उसके हौसले पावरप्ले में ही पस्त कर दिए। अक्षर पटेल ने मिडिल ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके।

 

अर्शदीप सिंह ने भी 4 ओवर में सिर्फ 18 रन खर्चे और 2 विकेट अपनी झोली में डाले। वरुण चक्रवर्ती को एक सफलता मिली। हार्दिक पंड्या खाली हाथ रहे।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने पोस्ट की फोटो, कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा कि भावुक हुए लोग

इस गेंदबाज ने बढ़ा दी थी भारत की मुश्किलें

अभिषेक शर्मा दूसरे ओवर में ही गोल्डन डक पर आउट हो गए थे। इसके बाद ईशान किशन (20) और तिलक वर्मा (25) ने 5 ओवर में भारत को 40 पार पहुंचाया। पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए शेडली वैन शाल्कविक ने ईशान-तिलक सहित 3 विकेट लेकर भारत की मुश्किलें बढ़ा दी। टीम इंडिया ने इसके बाद रिंकू सिंह (6) और हार्दिक पंड्या के भी विकेट खो दिए। सूर्या ने अकेले दम पर भारत को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया, जिससे उलटफेर की स्थिति नहीं आई। सूर्या प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।


और पढ़ें