टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगी। इससे पहले टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका से वार्म-अप मुकाबले में भिड़ना है। नई मुंबई में स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में सबकी निगाहें तिलक वर्मा पर है। चोट के बाद वापसी कर रहे तिलक ने सोमवार को इंडिया-ए की ओर से अमेरिका के खिलाफ वार्म-अप मैच खेला था। उन्होंने 24 गेंद में 38 रन बनाने के अलावा 1 ओवर गेंदबाजी भी की थी, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया।
टीम इंडिया एक और मैच में तिलक की फिटनेस को परखना चाहेगी। वॉशिंगटन सुंदर पर भी नजरें रहेंगी कि वह वार्म-अप मुकाबले में उतरे हैं या नहीं। सुंदर को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद से वह मैदान से दूर हैं। टी20 सीरीज में उन्हें रवि बिश्नोई ने रिप्लेस किया था।
यह भी पढ़ें: जिद की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान, भारत के खिलाफ नहीं खेला तो 2300 करोड़ डूबेंगे?
मिलर पर की फिटनेस पर साउथ अफ्रीका की नजरें
मध्य-क्रम के बल्लेबाज डेविड मिलर SA20 के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए फिटनेस क्लीयरेंस मिल गई थी लेकिन साउथ अफ्रीकी टीम अपना अभियान शुरू करने से पहले उनकी मैच फिटनेस जरूर परखना चाहेगी। डेवाल्ड ब्रेविस उंगली में चोट के बावजूद भी SA20 फाइनल खेले थे और शतक लगाया था। उनको लेकर प्रोटियाज टीम सतर्कता बरत सकती है। आइए मैच से जुड़ी सभी जानकारियां जानते हैं।
यह भी पढ़ें: जिद की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान, भारत के खिलाफ नहीं खेला तो 2300 करोड़ डूबेंगे?
कब शुरू होगा IND vs SA वार्म-अप मैच?
भारत-साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले सिक्का उछलेगा। यानी 6:30 बजे टॉस होगा।
टीवी पर कहां दिखेगा IND vs SA वार्म-अप मैच?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले वार्म-अप मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर इस मुकाबले को देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स का चैनल ट्यून करना होगा।
मोबाईल पर कैसे देखें IND vs SA वार्म-अप मैच?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले वार्म-अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाईल पर मैच का लुत्फ उठाने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।
भारत का स्क्वॉड - सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रात बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर