logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कुलदीप को बाहर कर फंसी टीम इंडिया? जानें अहमदाबाद में वरुण चक्रवर्ती का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है।

Not Kuldeep Yadav Varun Chakravarthy in playing 11

कुलदीप यादव, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया तो कई फैंस हैरान रह गए। दरअसल, इस बड़े मुकाबले में भी स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं दी गई।

 

कुलदीप यादव को बाहर रखने का फैसला चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि उनसे फाइनल में खेलने की उम्मीद की जा रही थी। उनकी जगह टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर वरुण चक्रवर्ती पर भरोसा जताया और उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल रखा।

 

यह भी पढ़ें: 'कप घर ही लाना है' महिला टीम ने बढ़ाया सूर्या एंड कंपनी का हौसला, वीडियो वायरल

फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

गावस्कर ने किया था कुलदीप का स्पोर्ट

इस फाइनल मैच से पहले भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना था कि टीम इंडिया को संघर्ष कर रहे तमिलनाडु के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को मौका देना चाहिए। गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'अगर मुझे बदलाव करना हो तो मैं कुलदीप यादव को टीम में शामिल करूंगा। फिलहाल वरुण चक्रवर्ती का आत्मविश्वास टूटा हुआ नजर आ रहा है। सुपर-8 स्टेज से, जब उनका सामना मजबूत टीमों से हुआ, तब से वह काफी महंगे साबित हुए हैं और उन्होंने काफी रन लुटाए हैं।'

 

यह भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ ने कर ली सगाई, जानिए कौन हैं मंगेतर आकृति अग्रवाल?

 

उन्होंने आगे कहा, 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम जैसे मैदान पर, जहां बाउंड्री काफी बड़ी हैं, कुलदीप यादव बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। कुलदीप की खासियत यह है कि वह फ्लैट पिच पर भी गेंद को अच्छी तरह टर्न करा सकते हैं।'

अहमदाबाद में कुलदीप औपर वरुण का रिकॉर्ड

ध्यान देने वाली बात यह है कि कुलदीप यादव ने टी20 वर्ल्ड 2026 में अब तक सिर्फ एक मैच खेला है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 3 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिया था, जिसे अच्छा प्रदर्शन माना गया था। हालांकि, कुलदीप ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सिर्फ एक मैच खेला है। उस मैच में उन्होंने सिर्फ एक ओवर फेंका था और कोई विकेट नहीं लिया था।

 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन के कान में क्या बोले थे रोहित शर्मा? हिटमैन ने खोला राज

 

दूसरी ओर, वरुण चक्रवर्ती ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक नौ मैच खेले हैं और 13 विकेट लिए हैं। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार मैच खेले, इस दौरान आठ विकेट लिए। शायद यही वजह है कि दिग्ग्जों की सलाह के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया है।


और पढ़ें