logo

मूड

ट्रेंडिंग:

U19 के हम वर्ल्ड चैंपियन... भारत के 'वैभव' के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने

भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। आयुष म्हात्रे ब्रिगेड ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से धूल चटा दी है।

U19 World Cup Win

ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से करारी शिकस्त दे दी है। इसके साथ ही भारत रिकॉर्ड छठी बार U19 का वर्ल्ड चैंपियन बन गया है। भारतीय टीम की जीत में वैभव सूर्यवंशी स्टार रहे, जिन्होंने हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर 175 रन की हाहाकारी पारी खेली। वैभव ने 80 गेंद का सामना किया और 15 चौके और 15 छक्के लगाए, जिससे भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का पहाड़ समान टारगेट रखा। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 पर ही सिमट गई।

 

यह भी पढ़ें: 'छोड़ना मत वैभव...' कोच की वह सलाह जिसके बाद आया सूर्यवंशी का तूफानी शतक

दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए म्हात्रे 

भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। हालांकि टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सेमीफाइनल मैच के शतकवीर आरोन जॉर्ज चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। वह 11 गेंद में 9 रन ही बना सके। 20 रन के स्कोर पर ओपनिंग जोड़ी टूटने के बाद वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने 142 रन की साझेदारी की। म्हात्रे 51 गेंद में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

 

म्हात्रे के जाने के बाद भी वैभव का जलवा बरकरार रहा। उन्होंने 55 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की और फिर अगली 16 गेंद में वह 150 रन तक पहुंच गए। वैभव भले ही दोहरा शतक से चूक गए लेकिन वह टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे। उनका विकेट जब गिरा, तब 25.3 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 251/3 था। इसके बाद वेदांत त्रिवेदी (32), विहान मल्होत्रा (30), अभिज्ञान कुंडू (40) और कनिष्क चौहान (नाबाद 37 रन) ने उपयोगियां पारियां खेल भारत को 400 के पार पहुंचाया, जो इंग्लैंड के लिए नामुमकिन साबित हुआ।

 

म्हात्रे अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले छठे भारतीय कप्तान बने। उन्होंने मोहम्मद कैफ और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के क्लब में जगह बनाई।

 

यह भी पढ़ें: जिस रिकॉर्ड पर घमंड कर रहा था पाकिस्तान, वैभव सूर्यवंशी ने उसे ही तोड़ दिया

भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान

  • मोहम्मद कैफ - 2000
  • विराट कोहली - 2008
  • उनमुक्त चंद - साल 2012
  • पृथ्वी शॉ - 2018
  • यश ढुल - 2022
  • आयुष म्हात्रे - 2026

कैसी रही इंग्लैंड की बल्लेबाजी?

विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपना पहला विकेट 19 रन पर गंवाया। इसके बाद इंग्लिश टीम ने तेज गति से रन जुटाने शुरू किए लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उसे लगातार अंतराल पर झटके दिए। एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना चुकी इंग्लैंड की टीम मुकाबले में लग रही थी लेकिन बेन डावकिन्स (66) के आउट होते ही उसकी पारी बिखर गई। देखत-देखते उसका स्कोर 177/7 हो गया। कालेब फाल्कनर एक छोर से जमे रहे और उन्होंने 67 गेंद में 115 रन की पारी भी लेकिन यह सिर्फ हार का अंतर ही कम कर पाया। इंग्लैंड 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भी भारत से हार का सामना करना पड़ा था। 

 

टीम इंडिया की ओर से इस मुकाबले में आर एस अंबरीश ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं खिलन पटेल और म्हात्रे ने 1-1 विकेट अपनी झोली में डाले।


और पढ़ें