logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फुटबॉल: भारतीय महिला टीम AFC अंडर-17 एशियन कप के क्वार्टर-फाइनल में पहुंची

भारतीय महिला टीम ने लेबनान को हराकर AFC अंडर-17 एशियन कप के क्वार्टर-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Indian Women's U-17 Football Team

भारतीय महिला अंडर-17 फुटबॉल टीम, Photo Credit: Indian Football/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

भारतीय महिला अंडर-17 फुटबॉल टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने शुक्रवार (8 मई) को अपने आखिरी ग्रुप बी मैच में लेबनान के खिलाफ 4-0 की शानदार जीत के साथ पहली बार AFC अंडर-17 महिला एशियन कप के क्वार्टर-फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

 

भारतीय टीम का क्वार्टर-फाइनल में पहुंचना तब पक्का हो गया, जब फिलीपींस और चीनी ताइपे अपने आखिरी ग्रुप सी मैच को 12 या उससे ज्यादा गोल के अंतर से जीतने में नाकाम रहे। थाईलैंड के साथ भारत तीसरे नंबर की दो सबसे अच्छी टीमों में से एक के तौर पर अंतिम-8 में अपनी जगह पक्की की।

 

यह भी पढ़ें: फिन एलेन ने दिल्ली में किया धुआं-धुआं... KKR को दिलाई लगातार चौथी जीत, DC बाहर!

प्रीतिका बर्मन ने दागे दो गोल

भारत ने ग्रुप चरण तीन पॉइंट्स और माइनस 1 के गोल अंतर से खत्म किया जो ग्रुप सी में फिलीपींस के माइनस 13 से काफी ज्यादा है। सूझोउ ताइहू फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए मैच में भारत की ओर से प्रीतिका बर्मन ने छठे और 85वें मिनट में दो गोल दागे, जबकि अल्वा देवी सेंजाम ने 36वें मिनट और जया ने 72वें मिनट में गोल कर टीम को ऐतिहासिक उपलब्धि के करीब पहुंचाया।

 

भारत ने 2005 के बाद इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत और पहले गोल भी दर्ज किए। साथ ही यह AFC अंडर-17 महिला एशियन कप में टीम का नॉकआउट चरण के लिए पहला क्वालीफिकेशन भी है।

 

यह भी पढ़ें: इससे अच्छा टेस्ट ही खेल लो... अक्षर पटेल की धीमी बैटिंग पर भड़के फैंस

अब FIFA अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन दांव पर

महिला फुटबॉल में 2004 में AFC अंडर-19 चैंपियनशिप के बाद यह भारत का पहला एशियन कप नॉकआउट चरण है। टीम 2004 में क्वार्टर-फाइनल में पहुंची थी। अब क्वार्टर-फाइनल में भारत का सामना सोमवार को मेजबान चीन से होगा, जो ग्रुप ए में नौ पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। 

 

क्वार्टर-फाइनल में जीत से भारत का मोरक्को में होने वाले 2026 FIFA अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप में क्वालिफिकेशन पक्का हो जाएगा, जो किसी भी स्तर पुरुष या महिला टूर्नामेंट में मेरिट के आधार पर भारत का पहला FIFA वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन होगा। भारत को इससे पहले जापान ने 3-0, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से हराया था।

Related Topic:#फुटबॉल

और पढ़ें