logo

मूड

ट्रेंडिंग:

FIDE World Cup 2025: चीन के वेई यी से हारे अर्जुन, भारत की उम्मीदें समाप्त

चीन के ग्रांडमास्टर वेई यी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत के ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी को हरा दिया है। वारंगल के रहने वाले 22 वर्षीय अर्जुन 2023 में भी क्वार्टर फाइनल टाईब्रेक में प्रज्ञानानंदा से हार गए थे।

Arjun goes down against Wei Yi in tiebreak

टाईब्रेक में वेई यी से हारे अर्जुन। (Photo Credit: Michal Walusza)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन के जीएम वेई यी से ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी के हारने के बाद भारत की उम्मीदें समाप्त हो गईं। क्वार्टर फाइनल में बचे एकमात्र भारतीय अर्जुन एरिगैसी ने दोनों क्लासिकल गेम ड्रॉ खेले थे। इसके बाद यह साफ था कि फैसला टाईब्रेक में ही होगा। वारंगल के रहने वाले 22 वर्षीय अर्जुन एरिगैसी ने पहले टाईब्रेक गेम में ब्लैक पीसेज से फ्रेंच डिफेंस खेला। मिडिल गेम में वह दबाव में दिखे। मगर वेई की 27वीं चाल की गलती ने अरुण को वापसी का मौका दिया। नतीजतन 66 चाल बाद खेल ड्रॉ पर खत्म हुआ।

 

अन्य टाईब्रेक मुकाबलों में जीएम आंद्रेई एसिपेंको ने दूसरे चरण में जीएम सैम शैंकलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दोनों ने पहले सेट के रैपिड गेम्स में एक-एक जीत हासिल की थी। दूसरे सेट में एसिपेंको ने पहले ब्लैक पीसेज से जीत दर्ज की और फिर सफेद पीसेज से भी जीतते हुए वेई यी के खिलाफ सेमीफाइनल बुक किया। जीएम जावोखिर सिंदारोव ने मार्टिनेज अलकांतारा होसे एडुआर्डो को दूसरे सेट के टाईब्रेक में हराकर आखिरी सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।

 

यह भी पढ़ें: फिडे कप: अर्जुन-वेई क्वार्टर फाइनल में दूसरे गेम में ड्रॉ के बाद टाईब्रेकर में

28वीं चाल में वेई ने बना ली बढ़त

2023 में भी अर्जुन क्वार्टर फाइनल टाईब्रेक में प्रज्ञानानंदा से हारकर बाहर हो गए थे। इस बार दूसरे गेम में सफेद पीसेज से उन्हें वेई की पेट्रोव डिफेंस को तोड़कर जीत निकालनी थी। मगर वेई अपने प्लान पर डटे रहे और 28वीं चाल तक बढ़त हासिल कर ली। अर्जुन ने आखिरी क्षण तक संघर्ष किया, लेकिन 79 चालों तक चले मुकाबले में वेई ने अपने ‘सी’ प्यादे को क्वीन में प्रोमोट कर जीत सुनिश्चित की और अर्जन ने रेसिग्नेशन दे दिया। इस तरह भारत की चुनौती खत्म हो गई।

 

यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में दिखा रिंकू सिंह का जलवा, तमिलनाडु के खिलाफ ड्रॉ हुआ UP का मैच

मजबूत खिलाड़ी के खिलाफ जीत दर्ज की: वेई

मैच के बाद वेई ने कहा, 'मैं खुश और उत्साहित हूं कि मैं इतनी मजबूत तैयारी वाले खिलाड़ी के खिलाफ जीता। पहले गेम में मुझे मिडिल और एंड गेम में कई मौके मिले, लेकिन मैं उन्हें भुना नहीं सका। दूसरे गेम में वह जीतने निकले थे और कई जोखिम भरी चालें चलीं। तभी मुझे लगा कि जीत का मौका है।'

 


और पढ़ें