logo

ट्रेंडिंग:

IND vs NZ 3rd T20: आराम या ड्रॉप, गुवाहाटी में क्यों नहीं खेले अर्शदीप?

भारत के लिए टी20 इंरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में नंबर-1 पर मौजूद अर्शदीप सिंह को न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी टी20 में नहीं उतारा गया।

Arshdeep Singh IND vs NZ 3rd T20

अर्शदीप सिंह, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान कहा कि टीम में दो बदलाव हैं। अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती की जगह जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई खेल रहे हैं।

 

बुमराह को पिछले मैच में आराम दिया गया था। उनकी प्लेइंग-XI में वापसी हुई है। वहीं बिश्नोई एक साल के अंतराल के बाद टीम इंडिया की जर्सी में उतरे हैं।

 

यह भी पढ़ें: कैसे देख सकते हैं भारत-न्यूजीलैंड मैच?

अर्शदीप को किया गया ड्रॉप?

अर्शदीप सिंह रायपुर में खेले गए पिछले मैच में काफी महंगे रहे थे। उन्होंने 4 ओवर में 53 रन खर्च दिए थे। ऐसे में फैंस के जहन में सवाल आ सकता है कि क्या उन्हें ड्रॉप कर दिया गया है? हालांकि ऐसा नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम तेज गेंदबाजों को लगातार रोटेट कर रही है। इसीलिए बुमराह को पिछले मैच में आराम दिया गया था। दूसरा पहलू यह भी है कि अक्षर पटेल के चोटिल होने से बुमराह और अर्शदीप को एक साथ खिलाना मुश्किल है, क्योंकि आठवें नंबर पर बैटिंग लिए हर्षित राणा को मौका देना जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड से जीत रही टीम इंडिया, CSK की टेंशन क्यों बढ़ गई है?

अर्शदीप सिंह, Photo Credit: PTI

गुवाहाटी में कैसा है अर्शदीप का रिकॉर्ड?

गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अर्शदीप ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें उनका प्रदर्शन काफी खराब है। उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे खराब स्पेल इसी मैदान पर आया है। उन्होंने 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में 62 रन लुटा दिए थे। इसके बाद उन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 ओवर में 44 रन खर्चे थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

 

न्यूजीलैंड - टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी


और पढ़ें