logo

ट्रेंडिंग:

नॉकआउट से पहले ही टूट गए रिकॉर्ड... भारत में कितने लोगों ने T20 WC 2026 को देखा?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट के मुकाबले शुरू होने से पहले ICC चेयरमैन जय शाह ने बताया है कि इस टूर्नामेंट ने भारत में व्यूरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Fans T20 World Cup 2026 IND vs WI

कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज सुपर-8 मैच का लुत्फ उठाते दर्शक, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 नॉकआउट मुकाबले आज (4 मार्च) से शुरू हो रहे हैं। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला शाम 7 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मैच गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। वहीं फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। इन नॉकआउट मैचों को रिकॉर्ड व्यूअरशिप मिलने की उम्मीदें हैं। हालांकि नॉकआउट मुकाबले शुरू होने से पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 ने भारत में व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

 

यह जानकारी ICC चेयरमैन जय शाह ने दी है। जय शाह ने ट्वीट कर बताया है कि भारत में इस टूर्नामेंट की व्यूअरशिप 500 मिलियन (50 करोड़) के पार जा चुकी है। इससे पहले किसी भी टी20 वर्ल्ड कप को भारत में इतनी व्यूरशिप नहीं मिली थी। यहां तक कि जब टीम इंडिया पिछले एडिशन में चैंपियन बनी थी, उसका भी रिकॉर्ड टूट गया है। टूर्नामेंट के ऑफिशियल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार की पीक व्यूरशिप 60.5 मिलियन तक जा चुकी है।

 

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका फिर कटाएगा फाइनल का टिकट या न्यूजीलैंड रचेगा इतिहास?

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में मेजबान देश कैसे करता है कमाई? सारे तरीके जान लीजिए

ICC के टारगेट पूरे हुए 

वर्ल्ड क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी ICC ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले व्यूरशिप के मामले में कुछ लक्ष्य तय किए थे और वह उन्हें हासिल करने में सफल रहा। शाह ने X पर लिखा, 'ICC टी20 वर्ल्ड कप का सफर इसे ग्लोबल और एक्सेसीबल क्रिकेट इवेंट बनाने के लक्ष्य के साथ शुरू हुआ था। मुझे खुशी है कि भारत में इस इवेंट की व्यूरशिप 500 मिलियन के पार जा चुकी है, किसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक संख्या है।'

 

उन्होंने आगे लिखा, 'यह देखकर बेहद खुशी हुई कि जियोहॉटस्टार की पीक व्यूरशिप 60.5 मिलियन तक जा चुकी है। टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच आज रात से शुरू हो रहे हैं और हमें उम्मीद है कि भारतीय फैंस से इस इवेंट को मिलने वाला अपार प्यार और भी रिकॉर्ड बनाने में मदद करेगा।'


और पढ़ें