logo

ट्रेंडिंग:

FIH प्रो लीग: टीम इंडिया का ऐलान, राउरकेला लेग के लिए अमनदीप लाकड़ा की वापसी

हॉकी इंडिया ने FIH प्रो लीग के राउरकेला लीग के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। HIL 2025-26 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे अमनदीप लाकड़ा की वापसी हुई है।

Indian Hockey Team

भारतीय टीम, Photo Credit: Hockey India/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हॉकी इंडिया ने राउरकेला के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 10 से 15 फरवरी तक होने वाले FIH प्रो लीग के पहले लेग के लिए 24 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। हॉकी इंडिया ने पिछले महीने 33 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की थी, जिसमें से 24 खिलाड़ियों को चुना गया है। राउरकेला लेग में भारत के अलावा बेल्जियम और अर्जेंटीना की टीमें भाग लेने वाली हैं।

अमनदीप लाकड़ा की वापसी

भारतीय टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण रखा गया है। गोलकीपिंग की जिम्मेदारी सूरज करकेरा और पवन संभालेंगे। वहीं डिफेंस में अमित रोहिदास, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुमित और संजय जैसे खिलाड़ी हैं। डिफेंडर्स की लिस्ट में अमनदीप लाकड़ा भी शामिल हैं। अमनदीप टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में हॉकी इंडिया लीग 2025-26 में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड अपने नाम किया था।

 

भारतीय हॉकी टीम के हेड कोच क्रेग फुल्टोन ने अपने बयान में कहा, 'टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। हमारे पास रोशन कुजूर और मनमीत सिंह जैसे युवा हैं, जबकि सीनियर खिलाड़ी भी टीम में हैं। यह संतुलन काफी जरूरी है। अर्जेंटीना और बेल्जियम बेहतरीन टीमें हैं और हम अपना बेस्ट देने उतरेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: ईशान ने ओपनिंग की, अभिषेक ने झटके 2 विकेट... T20 WC वार्म-अप मैच की 5 बड़ी बातें

पिछले सीजन 8वें पायदान पर थी भारतीय टीम

पिछले सीजन में 9 टीमों में 8वें स्थान पर रही भारतीय टीम पहला मैच 11 फरवरी को बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी, जबकि 13 फरवरी को अर्जेंटीना से खेलना है। इसके बाद 14 फरवरी को बेल्जियम से और 15 फरवरी को अर्जेंटीना से मुकाबला होगा। इसके बाद भारतीय टीम होबार्ट जाएगी, जहां 21 और 24 फरवरी को स्पेन से और 22 तथा 25 फरवरी को आस्ट्रेलिया से खेलना है। लीग का यूरोपीय लेग जून में खेला जायेगा।

 

यह भी पढ़ें: जर्सी, जूते... खाली हाथ आई वेस्टइंडीज टीम ट्रॉफी लेकर लौटी

24 सदस्यीय भारतीय टीम

गोलकीपर: सूरज करकेरा, पवन

 

डिफेंडर: अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, नीलम संजीप सेस, अमनदीप लाकड़ा

 

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, एम रबिचंद्र सिंह, नीलाकांता शर्मा, रोशन कुजूर

 

फॉरवर्ड : अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्ति, मनदीप सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, आदित्य अर्जुन लालागे

Related Topic:#Hockey#Hockey India

और पढ़ें