logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एलिमिनेटर में पहले बैटिंग करेगी MI, GT एक बदलाव के साथ उतरी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर टारगेट सेट करने का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-XI में वॉशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है।

Rohit Sharma IPL 2025

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा। (Photo Credit: IPL/X)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस (MI) ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। मुल्लांपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में MI को कुछ बदलाव करने पड़े हैं। विकेटकीपर रायन रिकलटन और विल जैक्स अपने-अपने देश लौट गए हैं। रिकलटन को जॉनी बेयरस्टो ने रिप्लेस किया है। वहीं विल जैक्स की जगह राज अंगद बावा खेल रहे हैं। 

 

स्विंग गेंदबाज दीपक चाहर पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझते नजर आए थे। उनकी जगह रिचर्ड ग्लीसन को मौका मिला है। गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-XI में दो बदलाव हैं। जोस बटलर नेशनल ड्यूटी के लिए इंग्लैंड लौट गए थे। उनकी जगह कुसल मेंडिस खेल रहे हैं, जबकि अरशद खान को वॉशिंगटन सुंदर ने रिप्लेस किया है।

 

यह भी पढ़ें: फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी मुंबई इंडियंस? रास नहीं आता है एलिमिनेटर

 

MI पर दबदबा बरकरार रखेगी GT?

 

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टक्कर करो या मरो वाले मुकाबले में हो रही है। आज की विजेता टीम क्वालिफायर 2 में पहुंचेगी जबकि हारने वाली टीम के लिए सीजन समाप्त हो जाएगा। GT हेड टू हेड रिकॉर्ड में MI पर हावी है। उसने MI के खिलाफ 5 मैच जीते हैं, जबकि सिर्फ 2 हारी है। मौजूदा सीजन में वह MI को लगातार 2 मैचों में पटखनी दे चुकी है। वह इस दबदबे को बरकरार रखना चाहेगी। 

 

दूसरी ओर MI इस रिकॉर्ड में सुधार कर अपने छठे खिताब की ओर कदम बढ़ाना चाहेगी। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में अब तक 4 एलिमिनेटर मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 2 जीते हैं, जबकि 2 गंवाए हैं।

 

यह भी पढ़ें: पटना एयरपोर्ट पर वैभव सूर्यवंशी से मिले PM मोदी ने क्या आशीर्वाद दिया?

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

 

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज अंगद बावा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन

 

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट - कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली

 

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, गेराल्ड कोएट्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

 

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट - शरफेन रदरफोर्ड, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, अरशद खान


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap