logo

ट्रेंडिंग:

कितने बजे से शुरू होगा इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच? यहां फ्री में देखें लाइव

England vs West Indies Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाना है। जानिए इस मैच का लु्त्फ कहां उठाया जा सकता है।

England vs West Indies T20 WC

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के कप्तान, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला आज (11 फरवरी) इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हराकर अपने अभियान का आगाज किया है, जबकि इंग्लैंड अपने पहले मुकाबले में नेपाल से हारते-हारते बचा था। वानखेड़े स्टेडियम में ही 184 रन को डिफेंड करते हुए इंग्लैंड ने नेपाल पर महज 4 रन से जीत दर्ज की थी। इंग्लिश टीम नेपाल के खिलाफ हुई गलतियों को भुलाना चाहेगी। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की निगाहें भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ एक और यादगार जीत हासिल करने पर होगी।

 

भारत की मेजबानी में हुए 2016 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इन्हीं दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी, जिसमें वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी। कोलकाता के ईडन गार्डंस में हुए उस सांसें रोक देने वाले मुकाबले के आखिरी ओवर में कार्लोस ब्रेथवेट ने बेन स्टोक्स की लगातार 4 गेंद पर 4 छक्के जड़ वेस्टइंडीज को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना दिया था। ऐसे में फैंस एक बार फिर जोरदार टक्कर की उम्मीद कर रहे होंगे। आइए इस मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारियां आपको बताते हैं।

 

यह भी पढ़ें: अचानक अस्पताल में भर्ती हुए अभिषेक शर्मा, क्या टीम में होगा बदलाव?

यह भी पढ़ें: कभी पाकिस्तान के लिए खेले, अब खिलाफ उतरे, क्या है एहसान आदिल की कहानी?

कब शुरू होगा ENG vs WI मैच?

इंग्लैंड-वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले सिक्का उछलेगा। यानी 6:30 बजे टॉस होगा।

टीवी पर कहां दिखेगा ENG vs WI मैच?

इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर इस मुकाबले को देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स का चैनल ट्यून करना होगा।

मोबाईल पर कैसे देखें ENG vs WI मैच?

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाईल पर मैच का लुत्फ उठाने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर),जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

 

वेस्टइंडीज - ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती


और पढ़ें