logo

मूड

ट्रेंडिंग:

T20 World Cup 2026: सामने है स्कॉटलैंड, फिर किस बात से डर रहा है इंग्लैंड?

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 23 में इंग्लैंड का सामना स्कॉटलैंड से होना है। यह मुकाबला शनिवार को दोपहर 3 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

England T20 WC

इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले इंग्लैंड ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया था। इंग्लिश टीम ने यह जीत श्रीलंका के घर में हासिल की थी। लगा कि वह टी20 वर्ल्ड कप में भी इसी धमाकेदार फॉर्म को जारी रखेगी लेकिन उसे अपने पहले मैच में नेपाल से जीतने में पसीने छूट गए। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सैम करन ने आखिरी ओवर में 9 रन डिफेंड नहीं किए होते तो इंग्लैंड को सबसे बड़े उलटफेर में से एक का शिकार होना पड़ता।

 

नेपाल से हारते-हारते बचने के बाद इंग्लैंड का अगला मुकाबला वानखेड़े में ही वेस्टइंडीज से था। इंग्लिश टीम ने बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज को 200 के नीचे (196/7) रोक तो दिया लेकिन वह टारगेट का पीछा करते हुए 166 पर ही सिमट गई। अब उसके लिए 'करो या मरो' की स्थिति हो गई है। एक और हार उसकी टूर्नामेंट से रवानगी तय कर सकती है। इंग्लैंड के आखिरी दो ग्रुप मुकाबले स्कॉटलैंड और इटली जैसी एसोसिएट टीमों से हैं लेकिन उसके जेहन में एक डर जरूर होगा।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं बिहार के शोएब खान, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में UAE को दिलाई जीत?

इंग्लैंड को होगा किस बात का डर?

हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम शनिवार (14 फरवरी) को कोलकाता के ईडन गार्डंस में स्कॉटलैंड से भिड़ेगी। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इंग्लैंड को हर हाल में जीत की जरूरत है लेकिन इतिहास उसे डरा रहा है। दरअसल, इंग्लिश टीम टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक किसी यूरोपियन टीम खिलाफ नहीं जीत पाई है। उसने यूरोपियन टीमों के खिलाफ 5 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 3 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि दो मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए। नीदरलैंड्स ने उसे 2009 और 2014 में धूल चटाई थी। वहीं 2022 में उसे आयरलैंड ने शिकस्त दी थी। ऐसे में अगर इंग्लैंड को सुपर-8 की रेस में बने रहना है तो उसे ईडन गार्डंस में इतिहास को बदलना होगा।

 

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कौन सा रिकॉर्ड बना दिया, जिसकी हो रही चर्चा?

पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड की क्या है स्थिति?

इंग्लैंड ग्रुप-C में 2 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। स्कॉटलैंड और इटली के पास भी 2-2 पॉइंट्स हैं लेकिन वे बेहतर नेट रन रेट के साथ इंग्लैंड से ऊपर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। ऐसे में इन दोनों टीमों में से जो भी इंग्लैंड को हराएगा, उसका सुपर-8 में जाना लगभग तय हो जाएगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डावसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

 

स्कॉटलैंड - जॉर्ज मुन्सी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी


और पढ़ें