logo

ट्रेंडिंग:

PAK ODI Squad: पाकिस्तान की टीम से बाबर आजम की छुट्टी, 'आगा जी' का क्या हुआ?

टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम को वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। सईम अयूब और मोहम्मद नवाज की भी छुट्टी हो गई है।

Babar Azam Mike Hesson

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पाकिस्तान के कोच माइक हेसन और बाबर आजम, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी टीम 3 मैचों वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करने वाली है। इस सीरीज की शुरुआत 11 मार्च से होनी है, जिसके लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया गया है। टी20 वर्ल्ड कप में बेहद खराब प्रदर्शन करने वाले बाबर आजम, सईम अयूब और मोहम्मद नवाज की वनडे टीम से भी छुट्टी हो गई है। 

 

15 सदस्यीय स्क्वॉड में 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह मिली है। साहिबाजादा फरहान भी वनडे टीम में चुने गए हैं। फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप में दो शतक लगाए थे और वह अभी भी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। हालांकि उन्होंने अक्टूबर 2024 के बाद से कोई 50 ओवर फॉर्मेट का मैच नहीं खेला है। उन्हें बांग्लादेश दौरे पर ODI डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

 

यह भी पढ़ें: नॉकआउट से पहले ही टूट गए रिकॉर्ड... भारत में कितने लोगों ने T20 WC 2026 को देखा?

किसकी-किसकी जगह बची?

शाहीन शाह अफरीदी के हाथों टीम की कमान है। उन्हें पिछले साल वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था। शाहीन से पहले वनडे टीम की कप्तानी कर रहे मोहम्मद रिजवान अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है। टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा भी ड्रॉप होते-होते बचे हैं। टी20 वर्ल्ड कप में वह कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे। इसके अलावा फहीम अशरफ को भी टीम में रखा गया है।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में मेजबान देश कैसे करता है कमाई? सारे तरीके जान लीजिए

टीम में ये हैं नए चेहरे

पाकिस्तान की टीम में अब्दुल समद, शमील हुसैन, गाजी गोरी, साद मसूद और माज सदाकत नए चेहरे हैं। 28 साल के समद टी20 में हार्ड-हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। 21 वर्षीय साद मसूद ने अब तक 3 ही लिस्ट-ए मैच खेले हैं, फिर उनकी टीम में एंट्री हो गई है।   

 

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शमील हुसैन


और पढ़ें