logo

ट्रेंडिंग:

आकिब नबी जैसा कोई नहीं... 2 रणजी सीजन में झटके 104 विकेट, 5 विकेट हॉल का रिकॉर्ड

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने पिछले 2 रणजी सीजन में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है। उन्होंने 18 मैचों में 13 पांच-विकेट हॉल लिए, जो किसी तेज गेंदबाज के लिए रिकॉर्ड है।

Auqib Nabi Ranji Trophy

जम्मू-कश्मीर की खिताबी जीत के बाद आकिब नबी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आकिब नबी ने घरेलू क्रिकेट में कहर बरपा रखा है। इस तेज गेंदबाज ने अकेले दम पर जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी चैंपियन बना दिया है। 29 साल के आकिब इस रणजी सीजन में सबसे ज्यादा 60 विकेट लिए। किसी एक रणजी में वह सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में वह तीसरे पायदान पर रहे। इस मामले में उनसे आगे जयदेव उनादकट और डोडा गणेश हैं। जयदेव उनादकट ने 2019-20 रणजी सीजन में 67 विकेट, जबकि डोडा गणेश ने 1998-99 में 62 विकेट लिए थे।

 

हुबली में खेले गए फाइनल में अगर आकिब की दूसरी पारी में भी बॉलिंग की बारी आती तो शायद वह डोडा गणेश से आगे निकल सकते थे। आकिब का इसी रणजी सीजन ही नहीं, बल्कि पिछले सीजन भी जबरदस्त प्रदर्शन रहा था। उन्होंने पिछले 2 रणजी सीजन में कुल 18 मैच खेले हैं, जिसमें 104 विकेट लिए हैं। बतौर तेज गेंदबाज लगातार दो रणजी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में उनसे आगे सिर्फ उनादकट हैं, जिन्होंने 2018-19 और 2019-29 सीजन में 18 मैचों में 106 विकेट चटकाए थे।

 

यह भी पढ़ें: जिस महारिकॉर्ड पर घमंड करते थे कोहली फैंस, साहिबजादा फरहान ने उसे ही तोड़ दिया

लगातार दो रणजी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट

  • आशुतोष अमन - 17 मैच में 117 विकेट
  • कंवलजीत सिंह - 23 मैच में 113 विकेट
  • शाहबाज नदीम - 19 मैच में 107 विकेट
  • जयदेव उनादकट - 18 मैच में 106 विकेट
  • आकिब नबी - 18 मैच में 104 विकेट

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर बना रणजी ट्रॉफी चैंपियन, फाइनल ड्रॉ होने पर भी क्यों हारा कर्नाटक?

5 विकेट हॉल का बनाया रिकॉर्ड

आकिब ने 2025-26 फर्स्ट क्लास सीजन में 8 बार पांच-विकेट हॉल लिए। भारत में एक फर्स्ट क्लास सीजन में किसी तेज गेंदबाज के लिए यह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल है। आकिब ने मौरिस टेट (1926-27) और रॉन ऑक्सनहैम (1935-36) के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने भारत में आठ-आठ बार पांच विकेट हॉल लिए थे।

 

आकिब के इन 8 पांच-विकेट हॉल में से 7 रणजी ट्रॉफी में लिए, जो बतौर तेज गेंदबाज संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। इससे पहले लक्ष्मीपति बालाजी (2002-03), अनिकेत चौधरी (2018-19) और उनादकट (2019-20) भी एक रणजी सीजन नें 7-7 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।


और पढ़ें