logo

ट्रेंडिंग:

सानिया के हाथ में लगी अर्जुन तेंदुलकर के नाम की मेहंदी, शादी की रस्में हुई शुरू

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक के मेहंदी और संगीत सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी की रस्मों में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए।

arjun tendulkar sangeet ceremony

अर्जुन- सानिया की मेहंदी, संगीत में शामिल हुए ये क्रेिकेटर्स, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन जल्द शादी करने वाले हैं। अर्जुन 5 मार्च को सानिया चंडोक को शादी करेंगे। शादी की रस्में शुरू हो गई है। 3 मार्च को अर्जुन और  सानिया की मेहंदी और संगीत सेरेमेनी थी। सोशल मीडिया पर शादी के रस्मों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। शादी की रस्मों में युवराज सिंह, हरभजन सिंह से लेकर एमएनएस चीफ राज ठाकरे समेत कई बड़े चेहरे शामिल हुए।

 

मेहंदी फंक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अर्जुन तेंदुलकर और उनकी मंगेतर सानिया चंडोक साथ में खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ खूब जच रहे हैं। एक वीडियो में दोनों अपने पूरे परिवार के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में मेजबान देश कैसे करता है कमाई? सारे तरीके जान लीजिए

शादी के फंक्शन में पहुंचे क्रिकेटर्स

अर्जुन और सानिया की मेहंदी और संगीत सेरेमनी में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ पहुंचे थे। युवराज सिंह भी अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ पहुंचे थे। उनके अलावा पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री, इरफान पठान और जहीर खान भी फंक्शन में परिवार के साथ पहुंचे।

 

 

 

 

 

 

 

तेंदुलकर ने हाल ही में अर्जुन और सानिया के फंक्शन में कहा था, 'जब बेटा कोई लड़की को घर लेके आता है, परिचय के लिए तब आप जानते हैं कि बेटा बड़ा हो गया है। ये दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार नजर आए। अर्जुन मैं कहना चाहता हूं कि मुझे तुम पर गर्व है। तुम्हारी लाइफ में कोई ऐसा है जो तुमसे उतना ही प्यार करता है जितना कि तुम उससे प्यार करते हो।'

 

यह भी पढ़ें: हार से बौखलाया पाकिस्तान, अब खिलाड़ियों से वसूलेगा 50 लाख का जुर्माना?

अगस्त में हुई थी सगाई

अर्जुन और सानिया ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। अर्जुन घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं। वह आने वाली आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में नजर आएंगे। अर्जुन क्रिकेट में अपना नाम बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। वहीं, सानिया चंडोक सफल एंटरप्रेन्योर हैं। वह बिजनेसमैन रवि घाई की पोती हैं।

 

 

 

 

 

Related Topic:#Sachin Tendulkar

और पढ़ें