logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आकाश दीप-हर्षित राणा की वापसी में देरी, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप और हर्षित राणा चोट से उबर रहे हैं लेकिन उनकी वापसी में देरी हो सकती है।

Akash Deep Harshit Rana

हर्षित राणा और आकाश दीप, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

भारतीय टीम को अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में टेस्ट मैच खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगी और फिर UK के लिए उड़ान भरेगी, जहां वह आयरलैंड और इंग्लैंड से भिड़ेगी। इन मैचों से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

 

तेज गेंदबाज आकाश दीप और हर्षित राणा के इन मैचों से बाहर रहने की संभावना है। उन्हें चोट से उबरने में समय लग सकता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि दोनों का फिट होना मुश्किल है, क्योंकि उन्हें पूरी तरह से मैच फिट होने में अभी कुछ समय लगेगा।

 

यह भी पढ़ें: थॉमस कप 2026: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, चीनी ताइपे को दी करारी शिकस्त

IPL 2026 से बाहर हो गए थे दोनों पेसर

आकाश दीप पीठ की चोट से उबर रहे हैं, जबकि हर्षित की घुटने की सर्जरी हुई थी। यह सर्जरी भारत में टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से कुछ ही दिन पहले लिगामेंट फटने के कारण हुई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स से कॉन्ट्रैक्टेड ये दोनों पेसर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में नहीं खेल रहे हैं। 

 

BCCI से जुड़े सूत्र ने बताया, 'आकाश और हर्षित का रिहैबिलिटेशन सही ट्रैक पर है लेकिन उन्हें मैच खेलने के लिए मंजूरी मिलने में अभी काफी समय लगेगा। अगर हम अफगानिस्तान और UK दौरे की बात करें तो इन दोनों के उस समय तक फिट होने की कोई संभावना नहीं है। वे अभी भी स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज कर रहे हैं। इसके बाद जॉगिंग, तेज चलना, स्प्रिंट और फिर 'रिटर्न टू प्ले' प्रोटोकॉल के तहत स्किल ट्रेनिंग शुरू होगी।' 

 

आकाश दीप ज्यादातर टेस्ट क्रिकेट खेलते दिखते हैं। वहीं हर्षित वनडे और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में टीम की योजनाओं का एक अहम हिस्सा हैं। 2025 में हर्षित भारत के सबसे सफल वनडे गेंदबाज के तौर पर उभरे थे। उन्होंने 14 मैचों में 26 विकेट लिए थे। आकाश दीप के करियर का सबसे यादगार पल पिछले साल बर्मिंघम में एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के दौरान आया था, जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट लिए थे।

 

यह भी पढ़ें: पहले 4 मैच में 181 का स्ट्राइक रेट, अब धीमे पड़े ध्रुव जुरेल, RR की बढ़ी परेशानी

घरेलू सीजन की शुरुआत में हो सकती है वापसी

एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि आकाश दीप को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने में हर्षित से ज्यादा समय लग सकता है। उनके लिए वापसी का मौका अगस्त में दलीप ट्रॉफी हो सकता है। दलीप ट्रॉफी से भारतीय घरेलू सीजन की शुरुआत होती है।


और पढ़ें