logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तान से मिली वह हार... जब मरने-मारने पर उतारू हुए अफगानी फैंस

2022 एशिया कप में पाकिस्तान से मिली हार के बाद अफगानिस्तान के फैंस ने शारजाह स्टेडियम में जमकर उत्पात मचाया था। वहीं अफगानिस्तान में कुछ लोगों ने आत्महत्या तक कर ली थी।

Asif Ali Fareed Ahmad

उस मैच में आसिफ अली और फरीद अहमद के बीच भी लड़ाई हुई थी, Photo Credit: ACC/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच हुए हालिया मुकाबलों में मैदान पर टेंशन देखी गई है। दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण हैं, जिसके चलते अब फैंस अपनी टीम को हारते नहीं देखना चाहते। पाकिस्तानी फैंस भारत से मिली हार को शर्मिंदगी बताते हैं। वहीं अब वे अफगानिस्तान से भी मिली हार को बर्दाश्त नहीं कर पाते। दूसरी तरफ अफगानिस्तान के फैंस भी किसी भी कीमत पर अपनी टीम को पाकिस्तान से हारते नहीं देखना चाहते हैं। 

 

2022 एशिया कप में पाकिस्तान से हार के बाद अफगानी फैंस इतना भड़क गए थे कि उन्होंने शारजाह स्टेडियम में उत्पात मचाना शुरू कर दिया था। उन्होंने पाकिस्तानी फैंस पर कुर्सियां फेंकी और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारा। इस सुपर-4 के मैच में अफगानिस्तान ने 129 रन बनाने के बाद 119 रन तक पाकिस्तान के 9 विकेट गिरा दिए थे और वह जीत के करीब था। मगर आखिरी ओवर में नसीम शाह ने लगातार दो छक्के जड़कर उससे जीत छीन ली। इस दिल तोड़ने वाली हार से अफगानिस्तान के फैंस काफी दुखी हो गए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने खुलासा किया है कि अफगानिस्तान में कुछ लोगों ने आत्महत्या तक कर ली थी।

 

यह भी पढ़ें: खाते में 11 करोड़, मैच सिर्फ 2... इस बार LSG के भरोसे पर खरा उतरेंगे मयंक यादव?

हार की यादें अब भी ताजा

अफगानिस्तान के ओपनर गुरबाज ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि उस हार की यादें अब भी ताजा हैं। गुरबाज ने कहा है, 'मेरे लिए वह सबसे दिल तोड़ने वाला मैच था। अफगानिस्तान में लोग बहुत दुखी हो गए थे। कई लोग रोए। यहां तक कुछ लोगों ने जान तक दे दी। हमारे यहां बहुत भावुक लोग हैं। हम खिलाड़ी भी दुखी होते हैं क्योंकि हम अपने लोगों के लिए खेलते हैं।'

 

गुरबाज ने आगे बताया, 'आज भी मुझे वह मैच याद है, उसकी बहुत दुखद यादें हैं। जब भी मैं शारजाह स्टेडियम में जाता हूं तो उस हार की यादें ताजा हो जाती हैं। मुझे आज भी लगता है कि हमें वह मैच जीत जाना चाहिए था। हमने बैटिंग अच्छी नहीं की, लेकिन बॉलिंग अच्छी की थी। फिर भी आखिर में हम हार गए।'

 

यह भी पढ़ें: हर तीसरी गेंद पर बाउंड्री, SMAT में ठोकी सेंचुरी, सरफराज को मौका देगी CSK?

मैदान पर भी हुई थी लड़ाई

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फरीद अहमद ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आसिफ अली का विकेट लिया था। आसिफ अली 7 गेंद में 16 रन बना चुके थे और अफगानिस्तान के लिए खतरा बने हुए थे। ऐसे में फरीद ने उनका अहम विकेट लेने के बाद आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेट किया। इसके बाद आसिफ भड़क गए और उन्होंने फरीद से धक्क-मुक्की भी की। आसिफ ने फरीद पर बल्ला चलाने की भी कोशिश की। बाद में दोनों पर मैच फीस का 25-25 प्रतिशत जुर्माना लगा था। 


और पढ़ें