logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बुमराह के बॉलिंग ऐक्शन पर पाकिस्तानी सेलेक्टर ने ऐसा क्या कहा कि मच गया बवाल?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सेलेक्टर जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग ऐक्शन पर अजीब बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

Jasprit Bumrah vs Pakistan T20 WC 2026

जसप्रीत बुमराह, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने अनोखे बॉलिंग ऐक्शन के लिए जाने जाते हैं। वह रन अप में धीरे भागकर आते हैं और फिर भी 140 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से गेंद डाल देते हैं, जिसे खेलना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहता है। बुमराह ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी काबिलियत दिखाई। उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लेकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। 

 

बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में यादगार प्रदर्शन किया था। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हाई-स्कोरिंग थ्रीलर में 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिए थे। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी अपना जलवा दिखाया और 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। 

 

सेमीफाइनल में बुमराह के धाकड़ प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने 'नेशनल ट्रेजर' करार दिया था। बुमराह के कारनामे को पूरा क्रिकेट जगत सलमा कर रहा है। वहीं पाकिस्तान के सेलेक्टर आकिब जावेद ने उनके बॉलिंग ऐक्शन पर अजीब बयान देकर एक नई बहस छेड़ दी है।

 

यह भी पढ़ें: यूट्यूब से सीखा चेस, अब बने भारत के 94वें ग्रैंडमास्टर, कौन हैं मयंक चक्रवर्ती?

बुमराह के ऐक्शन पर क्या बोले आकिब जावेद?

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और अब टीम के सेलेक्टर आकिब जावेद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बुमराह तेज गेंदबाजों के उस्मान तारिक हैं। आकिब जावेद का कहना है कि बुमराह की बॉलिंग ऐक्शन बल्लेबाजों की लय बिगाड़ देती है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'बुमराह काफी अलग हैं। वह आम गेंदबाज नहीं हैं। उनका ऐक्शन भी काफी अजीब है। जब वह गेंदबाजी करने आते हैं, मैं हमेशा कहता हूं कि वह उस्मान तारिक की तरह हैं। वह तेज गेंदबाजों के उस्मान तारिक हैं।'

 

आकिब जावेद के मुताबिक, वह काफी तेज फेंकते हैं और इस अलग अंदाज में फेंकते हैं कि बल्लेबाज उनके सामने सहज महसूस नहीं करता।आकिब जावेद ने बुमराह की तारीफ में ये बातें कहीं लेकिन उस्मान तारीक से तुलना करने पर सोशल यूजर्स उनके बयान का अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'IPL के किसी भी फ्रेंचाइजी...' PSL छोड़ने पर मुजारबानी को बैन करेगा PCB?

 

दरअसल, पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक अपने अजीब ऐक्शन के लिए चर्चा में रहते हैं। टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन उनके ऐक्शन से नाखुश दिखे थे। फैंस उस्मान तारिक पर चकिंग का आरोप लगाते हैं। अब उनसे बुमराह की तुलना करने पर आकिब जावेद की आलोचना कर रहे हैं।


और पढ़ें