logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्रिसमस के मौके पर भेजना चाहते हैं दोस्तों को मैसेज? 10 खास संदेश

पूरी दुनिया आज क्रिसमस के जश्न में डूबी हुई है। सोशल मीडिया पर क्रिसमस विशेस की बाढ़ आई हुई है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं 10 खास मैसेज, जिन्हें आप अपने दोस्तों को भेज सकते हैं।

christmas

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

दुनिया भर में आज क्रिसमस का त्योहार पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह त्योहार प्रेम, करुणा, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है। चर्चों में प्रार्थनाएं हो रही हैं, घरों में सजावट है और हर ओर खुशियों की रौनक दिखाई दे रही है।

 

भारत में भी क्रिसमस का उत्साह चरम पर है। दिल्ली, मुंबई, गोवा, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में चर्चों में मिडनाइट मास हुआ, जहां हजारों लोग प्रार्थना करने पहुंचे। गोवा के चर्च तो पूरी तरह सजे-धजे नजर आए। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर, मैसेज और कार्ड भेजकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

इस खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे 10 खास मैसेज जिन्हें आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें-- Christmas: प्रभु यीशू के जन्मदिन पर जरूर जाएं ये 5 चर्च, मन को मिलेगी शांति

  1. बर्फ सी ठंडी रातों में, उम्मीद का दीप जले, ईसा के जन्म की खुशबू से, हर दिल आज खिले।
  2. घंटियों की मधुर आवाज़, आसमां में तारे खास, प्रेम और विश्वास के संग, आया है क्रिसमस पास।
  3. नफरत को छोड़ो, प्रेम अपनाओ, दिल में बसाओ विश्वास, ईसा का संदेश यही है, मानवता ही सच्चा प्रकाश।
  4. जहां हो दुख और अंधियारा, वहीं रोशनी बन आए, क्रिसमस का पावन त्योहार, हर जीवन को मुस्काए।
  5. तोहफों से नहीं, भावनाओं से, खुशियां आज मनाएं, क्रिसमस है प्रेम का पर्व, ये संदेश सबको सुनाएं।
  6. सेवा, त्याग और करुणा, यही है क्रिसमस की पहचान।
  7. अंधेरे से लड़ने आया, रोशनी का एक संदेश, प्रेम ही है सच्चा देश।
  8. ना कोई छोटा, ना कोई बड़ा, सब एक ही संसार, ईसा का यही सपना था- प्रेम से भरा व्यवहार।
  9. धर्म की दीवारें गिरें, दिल से दिल मिल जाएं, क्रिसमस के इस मौके पर, हम सब इंसान बन जाएं।
  10. शब्द कम हों, भाव गहरे, दुआओं में हो दम, क्रिसमस का संदेश यही- प्रेम ही है सबसे बड़ा धर्म।

Related Topic:#Christmas

और पढ़ें