logo

मूड

ट्रेंडिंग:

21 मई का राशिफल: बृहस्पति देव के दोगुने आशीर्वाद से आपका भाग्य चमकेगा या नहीं?

आज का दिन गुरुवार और मूलांक 3 है। दोनों के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस वजह से आज सभी राशियों पर बृहस्पति देव की कृपा बरसने वाली है। ऐसे में जानिए आपका दिन कैसा रहेगा, अपने राशिफल से जानिए।

today Raasifal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

21 मई 2026 के दिन गुरुवार है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक आज ज्येष्ठ मास की पंचमी तिथि है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का मूलांक 3 है, जो देवगुरु बृहस्पति का अंक माना जाता है। रोचक बात यह है कि आज गुरुवार भी है और इस दिन के स्वामी भी बृहस्पति देव ही हैं, जिससे इस दिन की शुभता और आध्यात्मिक ऊर्जा दोगुनी हो जाती है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वह पहले से मौजूद बुध ग्रह से मिलेंगे। इससे मिथुन राशि की तार्किक शक्ति मजबूत होगी। आज का दिन ज्ञान, योजना और व्यापारिक सूझबूझ के लिए बेहद खास है। 

 

ग्रहों की यह विशेष स्थिति आज सभी राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगी। आज की ऊर्जा पूरी तरह सकारात्मकता से भरी है। ग्रहों की स्थिति नई शुरुआत करने के लिए बढ़ावा देती है। जहां एक तरफ बौद्धिक कार्यों में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं, वहीं दूसरी ओर भावनाओं और प्रैक्टिकल सोच के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि आज के दिन 12 राशियों के लिए क्या उपाय हैं।

 

यह भी पढ़ें: 20 मई का राशिफल, विनायक गणेश चतुर्थी के दिन क्या बदलेगा आपका भाग्य? जानिए

राशिफल और उपाय


मेष राशि


आज ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग हैं, लेकिन अचानक खर्च भी सामने आ सकते हैं। बजट बनाकर चलें। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा।
आज क्या करें: किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई बड़ा व्यावसायिक निर्णय न लें।


वृषभ राशि


आपके काम करने के तरीके की तारीफ होगी। नौकरी में प्रमोशन या सराहना मिल सकती है। आज के दिन पुराने अटके हुए काम निपटा सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य को लेकर रणनीति बना सकते हैं।
आज क्या करें: मंदिर में पीले फूलों की माला चढ़ाएं।
आज क्या न करें: आज किसी को उधार देने से बचें।


मिथुन राशि


आपकी राशि में चंद्रमा का प्रवेश होगा, इस वजह से आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप मीडिया, लेखन और मार्केटिंग से जुड़े हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आज आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। पार्टनर के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे।
आज क्या करें: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: बातचीत के दौरान अपनी वाणी में अहंकार न आने दें।

 

यह भी पढ़ें: विष्णु के दुश्मन, शिव के भक्त, कैसे घंटाकर्ण राक्षस बने बद्रीनाथ के रक्षक?


कर्क राशि


ऑफिस में थोड़ा संभलकर रहें। आज के दिन सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। आज के दिन रुपये ज्यादा खर्च हो सकते हैं, इस वजह से बजट बनाकर रखें। परिवार के किसी सदस्य की चिंता हो सकती है। हालांकि जीवनसाथी के सहयोग की वजह से आप चिंता मुक्त हो जाएंगे।
आज क्या करें: विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें।
आज क्या न करें: आज के दिन किसी से भी वाद-विवाद में न उलझें।


सिंह राशि


आज करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है।
आज क्या करें: माता-पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लें।
आज क्या न करें: आज किसी भी काम में टालमटोल न करें।


कन्या राशि


नौकरी करने वालों का दिन शानदार रहेगा। बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे। व्यापार में नई योजनाएं सफल रहेंगी। संपत्ति या गाड़ी खरीदने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा मिलने से बैंक बैलेंस बढ़ेगा।
आज क्या करें: पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें।
आज क्या न करें: ऑफिस की बातें घर पर लाकर माहौल खराब न करें।

 

यह भी पढ़ें: मंगलवार को आपके जीवन में सब मंगल होगा? पढ़ें राशिफल


तुला राशि


आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ कमाने के नए रास्ते खुल रहे हैं। आज के दिन प्रेमी के साथ रोमांटिक वक्त गुजार सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भगवान के दर्शन करने जाएंगे।
आज क्या करें: केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: आज अपनी योजनाएं किसी अजनबी से शेयर न करें।


वृश्चिक राशि


ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा। कोई भी नया काम आज शुरू करने से बचें और मौजूदा काम पर ध्यान दें। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें, वरना नुकसान हो सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन सही नहीं है। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है, इसलिए शांत रहें।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: गाड़ी चलाते समय लापरवाही बिल्कुल न बरतें।


धनु राशि


ऑफिस के कामों में जबरदस्त सफलता मिलेगी। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे, जो आपके भविष्य को संवारेंगे। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
आज क्या करें: गुरु या किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लें।
आज क्या न करें: आज किसी भी तरह के  जिद्दी रवैये से बचें।

 

यह भी पढ़ें: काशी की पंचकोशी यात्रा के कितने पड़ाव हैं? मंदिर से पौराणिक महत्व तक, सब जानिए


मकर राशि


नौकरी में आपके विरोधी आपके खिलाफ चाल चल सकते हैं, हालांकि आप अपनी बुद्धिमानी से उन्हें हरा देंगे। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद ही फल मिलेगा। लोन लेने की कोशिश आज सफल रह सकती है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगेगी।
आज क्या करें: गाय को हरा चारा या गुड़ खिलाएं।
आज क्या न करें: आज किसी भी कानूनी मामले को हल्के में न लें।


कुंभ राशि


नौकरी में आपके नए आइडियाज को स्वीकार किया जाएगा। शेयर मार्केट या लॉटरी से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लवमेट के साथ यादगार वक्त बिताएंगे।
आज क्या करें: किसी जरूरतमंद छात्र को शिक्षा सामग्री दान करें।
आज क्या न करें: बिना सोचे-समझे किसी बड़े रिस्क वाले काम में हाथ न डालें।


मीन राशि


ऑफिस में सीनियर्स और सहकर्मियों का मिलाजुला रुख रहेगा। रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी के बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। सुख-सुविधाओं की चीजों पर धन खर्च होगा। आज के दिन मकान खरीदने के योग बन रहे हैं।
आज क्या करें: भगवान विष्णु के मंदिर में पीली चने की दाल दान करें।
आज क्या न करें: घर के बड़ों की बातों की अनदेखी न करें।

 

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच के साथ दिन का आनंद लें।

 

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें