logo

ट्रेंडिंग:

होली के दिन लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, क्या त्योहार पर पड़ेगा असर?

होली पर्व के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि, इसका प्रभाव त्योहार पर पड़ेगा या नहीं जानते हैं विस्तार से।

Image of Chandra Grahan

सांकेतिक चित्र।(Photo Credit: Canva)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हिंदू धर्म में होली पर्व का विशेष महत्व है। बता दें कि साल 2025 में 14 मार्च के दिन होली का पर्व मनाया जाएगा। हालांकि, खास बात यह है कि इस दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

 

हालांकि, चंद्र ग्रहण को अशुभ समय में गिना जाता है और इस दौरान धार्मिक और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। कई लोगों के मन में यह प्रश्न है कि चंद्र ग्रहण के दौरान होली का पर्व मनाया जाएगा या नहीं। आइए विस्तार से जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: उज्जैन महाकाल में खेली जाती है संसार की सबसे पहली होली

चंद्र ग्रहण 2025 तिथि और समय

वैदिक पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 शुक्रवार के दिन लगने जा रहा है। इस दिन पहले स्पर्श सुबह 09:29 पर होगा और अंतिम स्पर्श दोपहर 03:30 पर होगा। इस दौरान खग्रास प्रारंभ सुबह 11:55 पर होगा और यह समाप्त दोपहर 01:01 पर होगा। हालांकि, सनातन मान्यताओं के अनुसार यदि चंद्र ग्रहण नग्न आंखों से दिखाई ना दें तो इसका प्रभाव नहीं पड़ता है और वर्ष 2025 का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

 

बता दें कि साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण डबलिन, लिस्बन, न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस, टोरंटो, शिकागो, मेक्सिको, सेंटियागो, वॉशिंगटन डीसी, ऑकलैंड, सैन फ्रांसिस्को और लीमा में दिखाई देगा।

क्या होली पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव?

बता दे कि वर्ष 2025 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिस वजह से सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ऐसे में होली पर्व पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। सूतक का प्रभाव तभी रहता है जब चंद्र ग्रहण या तो नग्न आंखों से दिखाई दे या उस क्षेत्र में दर्शनीय हो।

 

यह भी पढ़ें: बरसाने से कितनी अलग होती है दक्षिण भारत के मंदिरों की होली?

 

हालांकि, चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जैसे इस दौरान हो सके तो पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। साथ ही चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद स्नान-ध्यान कर लेना चाहिए।

 

Disclaimer- यहां दी गई सभी जानकारी सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं।

Related Topic:#Holi#Chandra Grahan

और पढ़ें