logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'आसमान में भैंस उड़ाते हैं अखिलेश यादव', OP राजभर ने 'सैफई कुनबे' को क्यों घेरा?

ओम प्रकाश राजभर इन दिनों अखिलेश यादव से नाराज हैं। दोनों नेता, एक-दूसरे के खिलाफ खूब बयानबाजी कर रहे हैं।

Akhilesh Yadav OP Rajbhar, AI Image

अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर। तस्वीर सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाई गई है। AI इमेज। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, 2022 के विधानसभा चुनाव तक, जिस अखिलेश यादव को, योगी आदित्यनाथ से बेहतर बताते थे, अब उन्हीं पर वह भड़क गए हैं। ओम प्रकाश राजभर ने अब, अखिलेश यादव को मोहम्मद अली जिन्ना का अनुयायी बता दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव के परिवार को भी घेरा है।

ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि अखिलेश यादव का कुनबा झूठ बोलता है, गलत राजनीति करता है। उनका कहना है कि अब समाजवादी पार्टी के पास जनाधार तो बचा नहीं है, सिर्फ मजहब बचा है, जिसके भरोसे उनकी सियासत चल पा रही है। 

यह भी पढ़ें: 'गरीब की पीठ पर यादवों की लाठी...', अखिलेश पर क्यों भड़क गए ओम प्रकाश राजभर?

 

आखिर, अब उन्होंने अखिलेश यादव को क्यों घेरा है, आए जानते हैं- 

'जिन्ना को आदर्श मानते हैं अखिलेश यादव'

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'जिन्ना को आदर्श मानने वाले और ऑपरेशन सिंदूर में देश के 11 लड़ाकू विमानों के गिरने का देश विरोधी झूठ परोसने वाले अखिलेश यादव जी समाज तोड़कर राजनीति करते हैं। एक पर एक चुनाव हारने के बाद उनके पास बचा भी क्या है। सिर्फ महल बचा है, अकूत रुपया पैसा बचा है। इतना पैसा बचा है कि अखिलेश यादव 10 साल पहले मुख्यमंत्री थे लेकिन जनता की गाढ़ी कमाई को निचोड़कर जुटाए गए धन को खर्च करके किराए के हवाई जहाज से घूमते हैं।'

'आसमान में भैंस उड़ाता है अखिलेश का कुनबा'

ओम प्रकाश राजभर, अध्यक्ष, SBSP:-
अखिलेश से अलग राजनीति की अपेक्षा करना भैंसों को आसमान में उड़ाने जैसा है। अखिलेश और उनके लोग कुछ भी कर सकते हैं। आसमान में अपनी भैंसे उड़ा सकते है। अखिलेश आसमान में भैंस उड़ा भी रहे हैं। ओम प्रकाश राजभर जमीन पर भैंस चरा सकता है लेकिन आसमान में भैंस उड़ाने की कला में सैफई कुनबा ही पारंगत है।

'AC और PC पर निर्भर है अखिलेश की राजनीति'

अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया है कि वह एसी कमरों से गर्मी में बाहर नहीं निकलते है। वह आराम का ख्याल रखते हैं। ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि अखिलेश यादव, समाज तोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में NDA को आंख दिखाई, UP में बने 'मार्शल', अखिलेश से नाराज क्यों OP राजभर?

 



ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'अखिलेश की पूरी राजनीति अफवाहबाजी पर आधारित है। यह स्वाभाविक भी है और मैं अखिलेश जी से इससे अलग अपेक्षा भी नहीं करता। झूठ परोसना, अफवाहबाजी करना सबसे आसान है। आप सोचिए कि जिस व्यक्ति की राजनीति ही ट्विटर, एसी और पीसी पर निर्भर हो, उनसे समाज तोड़क अफवाहबाजी से अलग राजनीति की अपेक्षा करना तो मूर्खता ही है।'

यह भी पढ़ें: 3 चेहरे, 60 सीटें, मांग एक, गठबंधन के साथी UP में कैसे BJP पर बना रहे दबाव?

भड़के क्यों हैं ओम प्रकाश राजभर?

अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी:-
इन्होंने महंगाई पर बीजेपी की रसीद काट दी, सिलेंडर पर बीजेपी का चूल्हा फूंक दिया, पेट्रोल-डीजल के दामों पर पंप ही बैठा दिया। बस डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरने पर बोलना भूल गए और अपनी उपेक्षा और अपनों के तिरस्कार पर भी।


ओम प्रकाश राजभर, जब अखिलेश यादव के सहयोगी थे, तब की एक क्लिप शेयर कर रहे हैं। क्लिप में ओम प्रकाश राजभर, नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने पहले ओम प्रकाश राजभर को घेरा था। अब उन्होंने अखिलेश यादव को जवाब दिया है। 


और पढ़ें