logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कोई सवाल ही नहीं उठता', BJP के साथ गठबंधन पर हुमायूं कबीर और क्या बोले?

हुमायूं कबीर ने शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने ममता बनर्जी को झूठा तक कह डाला। इस बीच उन्होंने अपनी एक सीट खाली करने का ऐलान भी कर दिया।

Humayun Kabir

हुमायूं कबीर। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

आम जनता उन्नयन पार्टी के मुखिया हुमायूं कबीर ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि विपक्ष में बैठेंगे। सरकार के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे। उनका कहना है कि बीजेपी के पास बहुमत से अधिक संख्या है। उन्हें गठबंधन की कोई जरूरत ही नहीं है। हुमायूं कबीर ने दो विधानसभा सीटों से चुनाव जीता है। शुक्रवार को उन्होंने एक सीट खाली करने का ऐलान भी कर दिया। हुमायूं रेजीनगर विधानसभा सीट को खाली करेंगे। यहां अपने बेटे को चुनाव मैदान में उतारेंगे।

 

हुमायूं कबीर ने कहा, 'गठबंधन का कोई सवाल नहीं उठता। मैंने दोनों सीट पर जीत हासिल की है। गठबंधन का कोई सवाल नहीं। एक से इस्तीफा देना होगा। जितना जल्दी दोंनो सीट पर उपचुनाव होगा, उतना अच्छा है। मैं रेजीनगर सीट से अपने बेटे को उम्मीदवार बनाएंगे।'

 

यह भी पढ़ें: 'दिल्ली आकर मिलो...', अमित शाह के नाम पर AAP सांसद को आया फोन, क्या जवाब मिला?

मोदी जी सबको साथ लेकर चलें: हुमायूं कबीर

हुमायूं कबीर ने आगे कहा कि मैं विपक्ष में बैठूंगा। गठबंधन की क्या जरूरत है। उनको 207 सीटें मिल गईं। फलता लेकर 208 पहुंच जाएगी। मेरा कोई लालच नहीं है। मेरा विधानसभा का जो हक है, वह लेकर विपक्ष में बैठूंगा। मेरे मुर्शिदाबाद और प्रदेश के लोगों के ऊपर कोई जुल्म नहीं होना चाहिए। मोदी जी जो बोल रहे हैं कि 'सबका साथ-सबका विकास' यह मानकर चलें तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। 

 

 

'प्रचार के वक्त कहां थे अखिलेश'

जब ममता बनर्जी के साथ अखिलेश यादव की मुलाकात के बारे में हुमायूं कबीर से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'दो महीने तक प्रचार चल रहा था, तब अखिलेश यादव कहां थे? उन्हें तब आकर सपोर्ट देना चाहिए था। अभिषेक बनर्जी सुबह-सुबह राहुल गांधी के घर पर चाय पीते हैं तो यहां क्यों राहुल गांधी ने ममता के खिलाफ 294 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए?' 

 

यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी ही होंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, BJP ने कर दिया एलान

80 सीटों पर ही सिमट गई टीएमसी

हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा सीट से 58876 मतों के अंदर से चुनाव जीता। वहीं नौदा सीट से 27943 मतों से सफलता हासिल की। हुमायूं ने करीब 22 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। हालांकि बाकी की 20 सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ। चुनाव नतीजे आने के बाद बीजेपी को सबसे अधिक 207 सीटों पर जीत मिली। तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस को 2 सीटों पर जीत मिली।


और पढ़ें