logo

ट्रेंडिंग:

'आप सबसे बड़े घुसपैठिए हैं', ईद पर ममता बनर्जी का PM मोदी पर निशाना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कोलकाता में कहा कि किसी को भी सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हर हाल में सांप्रदायिक सौहार्द की रक्षा की जाएगी।

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज के बाद बड़ी संख्या में नमाजियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में अभिषेक बनर्जी भी पहुंचे। मंच से सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। आरोप लगाया कि मतदाता सूची के 'विशेष गहन संशोधन' (SIR) के माध्यम से केंद्र सरकार वोट देने का अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी सऊदी अरब और यूएई जाते हैं और वहां हाथ मिलाते हैं। मगर भारत आने के बाद यह भूल जाते हैं। यहां मुस्लिमों को मिटाना शुरू कर देते हैं।

 

ममता बनर्जी ने कहा, 'हम मोदी जी को आपके वोट देने के अधिकार को छीनने नहीं देंगे। हम लोकतंत्र और हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए आखिरी तक लड़ेंगे।  एसआईआर प्रक्रिया में कई लोगों के नामों को मतदाता सूची से हटा दिया गया है। इसके लिए मैंने कलकत्ता उच्च न्यायालय, दिल्ली और यहां तक ​​कि सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया है। मुझे उम्मीद है कि लोगों के अधिकारों की रक्षा होगी। कोई भले ही आपके साथ खड़ा न हो, मैं बंगाल की जनता के साथ और सभी धर्मों, जातियों व पंथों के लोगों के साथ अपने  परिवार के सदस्य के तौर पर खड़ी हूं।'

 

यह भी पढ़ें: ईरान ने दागी 3000 मिसाइल, मिडिल-ईस्ट में गहराता जा रहा है शिया-सुन्नी का विवाद?

'सामाजिक ताना-बाना तोड़ने नहीं देंगे'

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग बंगाल को निशाना बना रहे हैं और लोगों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। वे भाड़ में जाएं। बंगाल एकता में विश्वास रखता है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी यहां मिल-जुलकर रहते हैं। हम किसी को भी इस सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने नहीं देंगे। 

आप सबसे बड़े घुसपैठिये: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा, 'हम मोदी जी को अपने अधिकार छीनने नहीं देंगे। आप (मोदी) सऊदी अरब जाओ और उनसे हाथ मिलाओ। मुझे अपने भारत और दुनिया पर गर्व है। पूरी दुनिया में शांति, भाईचारे और मित्रता का संदेश पहुंचे। दुबई भारत का दोस्त है। आप दुबई जाइए, वहां के नेताओं से हाथ मिलाइए और उन्हें गले लगाइए। इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे हिंदू हैं या मुसलमान। भारत लौटकर आप यह सब भूल जाते हैं। आप घुसपैठियों का नाम लेकर उन्हें मिटाना शुरू करते हैं। मैं कहूंगी कि आप और आपकी सरकार सबसे बड़े घुसपैठिए हैं।

 

यह भी पढ़ें: ईरान ने दागी 3000 मिसाइल, मिडिल-ईस्ट में गहराता जा रहा है शिया-सुन्नी का विवाद?

 

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि आप आज प्रदेश सरकार को काबू कर रहे हैं। यहां राष्ट्रपति शासन चल रहा है। मगर हम डरेंगे नहीं। जो डरता है, वह मर जाता है। जो लड़ते हैं, वे सफल होते हैं। जो बंगाल को निशाना बनाएंगे, वे नरक में जाएंगे।


और पढ़ें