logo

ट्रेंडिंग:

हेमंत कैबिनेट के '11 खिलाड़ियों' को सौंपे गए विभाग, किसे क्या मिला?

झारखंड में गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। इसमें 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों को विभाग बांटे हैं।

Hemant soren cabinet division

हेमंत सोरेन, Image Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद गुरुवार को हेमंत सोरेन सरकार की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण हुआ। इसमें 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वहीं, 28 नवंबर को हेमंत सोरेन ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। सोरेन की कैबिनेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 6, कांग्रेस के 4 और राष्ट्रीय जनता दल के 1 विधायक को शामिल किया गया है। 

 

चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन की कैबिनेट में कौन-कौन शामिल हुआ और किसे कौन सा विभाग दिया गया, आइये डालें एक नजर....

हेमंत सोरेन के पास ये विभाग

हेमंत सोरेन ने गृह विभाग, कार्मिक और कई अन्य प्रमुख विभागों को अपने पास रखा हैं। वहीं, कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर को वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना एवं विकास विभाग और संसदीय कार्य विभाग का जिम्मा सौंपा है। इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के चमरा लिंडा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

संजय प्रसाद यादव समेत इन विधायकों को कौन सा विभाग मिला?

बात करें आरजेडी के संजय प्रसाद यादव की तो उन्हें श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री नियुक्त किया गया है। जबकि कांग्रेस नेता इरफान अंसारी को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग सौंपा गया है। बता दें कि कुछ विभाग अभी भी किसी मंत्री को नहीं सौंपे गए हैं। मंत्रिमंडल में फेरबदल हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में 11 विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने के अगले दिन (6 दिसंबर) को हुआ। 

मंत्रियों की लिस्ट इस प्रकार है:

झामुमो विधायक

 

सुदिव्य कुमार
दीपक बिरूआ
रामदास सोरेन
चमरा लिंडा
योगेन्द्र प्रसाद
हफ़ीजुल हसन

 

कांग्रेस विधायक

 

दीपिका पांडे सिंह
शिल्पी नेहा तिर्की
इरफान अंसारी
राधाकृष्ण किशोर

 

आरजेडी के विधायक संजय प्रसाद यादव 

 

बता दें कि झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं, जो विधानसभा चुनावों में पार्टी द्वारा जीती गई अब तक की सबसे अधिक सीटें हैं। कांग्रेस को 16, आरजेडी को 4 और भाकपा (माले) लिबरेशन को इंडिया ब्लॉक में 2 सीटें मिलीं। वहीं, भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा, 21 सीटें जीतीं और विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

 

किसे मिला कौन सा विभाग

 

नाम  पोर्टफोलियो पार्टी
हेमंत सोरेन/मुख्यमंत्री प्रशासनिक सुधार, गृह, लोक निर्माण आदि JMM
राधा कृष्ण किशोर वित्त, वाणिज्य, योजना एवं विकास, संसदीय मामले कांग्रेस
दीपक बिरुआ राजस्व, परिवहन JMM
चामरा लिंडा एससी, एसटी, ओबीसी कल्याण (अल्पसंख्यक मामलों को छोड़कर) JMM
संजय प्रसाद यादव श्रम, योजना, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास, उद्योग आरजे़डी
रामदास सोरेन स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, पंजीकरण विभाग JMM
इरफान अंसारी स्वास्थ्य, सार्वजनिक वितरण, आपदा प्रबंधन कांग्रेस
हफीजुल हसन जल संसाधन, अल्पसंख्यक मामले JMM
दीपिका पांडे सिंह ग्रामीण विकास, ग्रामीण मामले और पंचायती राज कांग्रेस
योगेन्द्र प्रसाद पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद शुल्क एवं निषेध JMM
सुदिव्य कुमार शहरी विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन JMM
शिल्पी नेहा तिर्की कृषि, पशुपालन और सहकारिता कांग्रेस
Related Topic:#hemant soren

और पढ़ें