logo

ट्रेंडिंग:

BJP ने कांग्रेस और ओवैसी की पार्टी से किया गठबंधन, फडणवीस नाराज क्यों?

सत्ता की खातिर गठबंधन बनते और बिगड़ते हैं। अधिकांश गठबंधन समान विचारधारा के होते हैं। मगर महाराष्ट्र निकाय चुनाव में तो गजब हो गया। यहां बीजेपी ने कांग्रेस और ओवैसी की पार्टी से गठबंधन कर लिया।

Maharashtra CM Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस। ( Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

महाराष्ट्र नगर परिषद चुनाव में रोचक मामला सामने आया है। यहां के अंबरनाथ में बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने कांग्रेस और अकोट में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से गठबंधन कर लिया। मामला मीडिया में सामने आने के बाद कांग्रेस ने अंबनाथ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पाटिल को निलंबित कर दिया है।


उधर, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपनी कड़ी नाराजगी जताई। सीएम ने बीजेपी के स्थानीय नेताओं को तुरंत दोनों ही जगह गठबंधन खत्म करने का आदेश दिया है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंबनरनाथ नगर परिषद पर कब्जा जमाने की खातिर और अपनी सहयोगी शिवसेना को बाहर रखने के उद्देश्य से बीजेपी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। इस पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने आपत्ति जताई। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, 'आपको (मीडिया) बीजेपी से पूछना चाहिए कि उन्होंने यह गठबंधन क्यों किया? उनके (बीजेपी) नेताओं ने सत्ता की खातिर यह गठबंधन किया होगा। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।'

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 30 JCB पहुंची तो क्या हुआ? फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई कार्रवाई की कहानी

क्या है अंबरनाथ का सियासी समीकरण?

अंबरनाथ नगर परिषद में कुल 60 सीटें हैं। शिवसेना ने सबसे अधिक 27 सीटों पर जीत हासिल की। यह बहुमत के आंकड़े से सिर्फ 4 कम है। बीजेपी 14, कांग्रेस 12 और अजीत पवार की एनसीपी को 4 सीटों पर जीत मिली। दो सीटों पर निर्दलीयों ने बाजी मारी। अगर नगर परिषद पर बीजेपी को कब्जा करना है तो बिना कांग्रेस के सहयोग से ऐसा संभव नहीं है। यही कारण है कि पार्टी के स्थानीय नेताओं ने कांग्रेस से भी हाथ मिलाने में कोई संकोच नहीं किया।

अकोट में ओवैसी की पार्टी से गठबंधन

अकोला जिले की अकोट नगर परिषद में भी आंकड़े बीजेपी के पक्ष में नहीं है। यही कारण है कि यहां भी उसे ओवैसी की पार्टी समेत अन्य दलों से हाथ मिलाना पड़ा। हालांकि इन गठबंधनों से सीएम देवेंद्र फडणवीस नाखुश हैं।

 

यह भी पढ़ें: खिचड़ी, लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल में क्या अंतर है ?

कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष को किया सस्पेंड

अंबरनाथ में बीजेपी के साथ गठबंधन पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष गणेश पाटिल ने अंबरनाथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पाटिल को एक खत लिखा इसमें कहा, 'हमने कांग्रेस के चिह्न पर चुनाव लड़ा और 12 सीटें जीतीं। मगर प्रदेश नेतृत्व को बताए बिना आपने बीजेपी के साथ गठबंधन कर लिया। हमें इसकी जानकारी मीडिया सोर्स से मिली। यह अच्छी बात नहीं है। आपको पार्टी से निलंबित किया जा रहा है।'

 

 


और पढ़ें