logo

मूड

ट्रेंडिंग:

3 मई को हुई NEET (UG) परीक्षा रद्द, फिर से होगी परीक्षा, NTA ने किया एलान

केंद्र सरकार की अनुमति के बाद NTA ने 3 मई को हुई NEET (UG) 2026 को रद्द करने का एलान किया है। जल्द ही परीक्षा की नई तारीख जारी की जाएगी।

neet ug 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने एलान किया है कि 3 मई को हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार की अनुमति के बाद इस परीक्षा को रद्द करके नए सिरे से परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। इससे पहले, 410 में से लगभग 130 सवाल एक गेस पेपर में से आ जाने के चलते परीक्षा को लेकर सवाल उठे थे। परीक्षार्थियों ने मांग उठाई थी कि इस परीक्षा को कैंसल किया जाए। केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने के आदेश भी दे दिए हैं। NTA ने यह भी कहा है कि जिनकी परीक्षा फिर से होनी है, उनकी फीस का रिफंड दिया जाएगा।

 

यह परीक्षा रद्द किए जाने की प्रमुख वजह यह है कि 3 मई को हुई परीक्षा में जो पेपर आया था उसके सवाल 1 मई से ही वायरल हो रहे थे। इसे 20 हजार से 2 लाख रुपये में बेचने तक के आरोप लगे हैं। हैरानी की बात यह थी कि जब 3 मई को छात्रों के सामने पेपर आया तो 140 हूबहू वही थे जो उस गेस पेपर में थे। यहां तक कि कई सवालों के क्रम भी ठीक वैसे ही थे जैसे कि पेपर में आए।

 

यह भी पढ़ें: प्रैक्टिस बैंक से ही मैच हो गए 140 सवाल, NEET परीक्षा पर उठे सवाल

NTA ने क्या बताया?

NTA की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय एजेंसियों और NTA की जांच के बाद यह फैसला किया गया है कि 3 मई को हुई परीक्षा को रद्द करके फिर से परीक्षा कराई जाएगी। NTA के मुताबिक, परीक्षा  की नई तारीख और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख का एलान जल्द ही किया जाएगा। इतना ही नहीं, यह भी कहा गया है कि इस मामले की जांच अब सीबीआई को सौंपी जा रही है और इस जांच में सीबीआई की पूरी मदद की जाएगी।

NTA का कहना है कि यह फैसला छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह भी साफ किया गया है किन जिन छात्रों की परीक्षा फिर से होने है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें परीक्षा की फीस भी दोबारा नहीं देनी होगी। जो छात्र फीस पहले ही दे चुके हैं उनकी फीस रिफंड कर दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में सैकड़ों शराब की दुकानें बंद होंगी, CM विजय ने यह फैसला क्यों लिया?

 

परीक्षा के बाद से ही मचा हंगामा

आरोप है कि वायरल हुए गेस पेपर में बायलोजी के 90 और केमिस्ट्री के 35 सवाल वही थे जो असली पेपर में आए। इसकी जांच राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने शुरू की थी लेकिन अब इसे CBI को सौंप दिया गया है। SOG ने अभी तक 45 से ज्यादा लोगों को पकड़ा है और कई राज्यों में छापेमारी भी की गई है। आरोप हैं कि पेपर की छपाई के दौरान सवाल लीक किए गए हैं।

Related Topic:#NEET

और पढ़ें