logo

ट्रेंडिंग:

'कोई हीरो नहीं, हमेशा रहा देशद्रोही रुख', शाहरुख पर क्यों भड़के रामभद्राचार्य?

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान पर एक विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान का कोई चरित्र नहीं है। उनका रुख हमेशा देशद्रोही रहा है। स्वामी रामभद्राचार्य पहले देवकी नंदन ठाकुर और संगीत सोम भी शाहरुख पर निशाना साध चुके हैं।

Shah Rukh Khan and Rambhadracharya

शाहरुख खान और स्वामी रामभद्राचार्य। ( Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आईपीएल में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के बांग्लादेश खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को खरीदने पर हंगामा थम नहीं रहा है। पूर्व बीजेपी विधायक संगीत सोम और कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर के बाद अब जगद्गगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने भी उन पर विवादित टिप्पणी की। देवकी नंदन ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी रामभद्राचार्य ने शाहरुख खान को देशद्रोही तक बता डाला। हाल ही में संगीत सोम ने भी शाहरुख खान को गद्दार करार दिया था। 

 

अब पूरे विवाद में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की एंट्री हो गई है। जब रामभद्राचार्य से पूछा गया कि शाहरुख खान बांग्लादेश के क्रिकेटरों को भारत में खिलाना चाहते हैं, इस पर उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्यपूर्ण है। वो तो करेंगे ही, कोई हीरो नहीं हैं। शाहरुख खान का कोई चरित्र ही नहीं है। निरंतर उसका रुख देशद्रोही रहा है।' जब उनसे पूछा गया कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी जल्द ही महाकाल मंदिर की आधारशिला रखने वाली हैं तो रामभद्राचार्य ने कहा, 'यह चुनावी लीला है। फिर भी भगवान ममता को सद्बुद्धि दे दें। मैं प्रसन्न हूं। वो हमारी बहन है।'

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: तनाव के बीच भारत-PAK ने क्यों दी एक-दूसरे को अपने परमाणु ठिकानों की जानकारी?

बांग्लादेश में हो रहा हिंदुओं का कत्लेआम: संगीत सोम

पहले मेरठ में अटल स्मृति सम्मेलन और मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला में संगीत सोम ने कहा, 'आज बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है। हिंदुओं को चुन-चुन करके घर में घुसकर कत्ल किया जा रहा है। बहन-बेटियों का बलात्कार किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री को गाली दी जा रही है। लेकिन अपने ही देश में बैठे हुए लोग वहां के क्रिकेटरों को खरीदने का काम कर रहे हैं।'

'शाहरुख खान जैसे गद्दारों को समझ लेना चाहिए'

संगीत सोम ने आगे कहा, 'आप (शाहरुख खान) वहां के रहमान जैसे क्रिकेटरों को साढ़े नौ करोड़ में खरीदने का काम कर रहे हैं। अगर रहमान जैसे खिलाड़ी भारत में खेलने आएंगे तो वह देश से बाहर कदम नहीं कर पाएंगे। हम दावे के साथ कह रहे हैं। शाहरुख जैसे गद्दारों को समझ लेना चाहिए कि जिस तरह की गद्दारी आप देश के साथ कर रहे हैं। आपको यहां तक इस देश के लोगों ने पहुंचाया। आपको पैसा यहां के लोगों से मिलता है, लेकिन आप उस पैसे से देश के साथ गद्दारी करते हैं। आप कभी पाकिस्तान को चंदा देने की बात करते हैं तो कभी रहमान जैसे खिलाड़ियों को खरीदने की बात करते हैं। इस देश में अब यह नहीं चलेगा। इन गद्दारों की देश में कोई जगह नहीं रहेगी।' 

 

यह भी पढ़ें: भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना, तेज प्रताप यादव भड़क उठे

देवकी नंदन ने भी दी चेतावनी

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने कहा, 'अगर तुम्हें हिंदुओं से प्रेम है। अगर तुम्हें भारत से प्रेम है। अगर हिंदुओं के मरने का दुख तुमको भी है। छह बरस की बच्ची को जलाए जाने का दुख तुमको भी है तो मिस्टर केकेआर उस बांग्लादेश के खिलाड़ी को अपनी टीम से निकालकर बाहर करो। अगर बांग्लादेशी खिलाड़ी को बाहर नहीं किया जाता है तो हिंदू कोलकाता नाइट राइडर्स का बॉयकॉट करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि मिस्टर केकेआर जनता जीरो बना देगी।'

Related Topic:#Shahrukh Khan#KKR

और पढ़ें