logo

ट्रेंडिंग:

पहले निंदा, अब सफाई, वेस्ट बैंक पर इजरायली कब्जे पर भारत क्या बोला?

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में वेस्ट बैंक के हिस्से पर इजरायल के अवैध कब्जे की निंदा की। नई दिल्ली ने 100 देशों के साथ संप्रभु और स्वतंत्र फिलिस्तीन की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Randhir Jaiswal

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन मुद्दे पर टू स्टेट समाधान का समर्थन किया। वहीं 100 से अधिक देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने संयुक्त बयान का हिस्सा बना, जिसमें वेस्ट बैंक में इजरायल की गैर-कानूनी बस्तियां बसाने के प्रयास की निंदा की। हालांकि भारत 80 देशों और संगठनों वाले पहले बयान में शामिल नहीं हुआ। मगर एक नए बयान का भारत समेत 20 अन्य देशों ने समर्थन किया। 
 
शुक्रवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में जब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से पूछा गया कि भारत शुरुआती बयान का हिस्सा क्यों नहीं बना तो जवाब में जायसवाल ने बताया कि देशों और संगठनों ने डॉक्यूमेंट पर बातचीत नहीं की थी, जैसा कि आम बात है।

 

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को बताया गैर-कानूनी

 

रणधीर जायसवाल ने आगे कह कि भारत द्वारा हस्ताक्षरित संयुक्त राष्ट्र का संयुक्त बयान इजरायल के वेस्ट बैंक विस्तार की निंदा करने वाला कोई समझौता दस्तावेज नहीं था। विस्तार के मामले पर नई दिल्ली का रुख भारत-अरब लीग की मंत्रिस्तरीय बैठक में पहले ही व्यक्त किया जा चुका है।  जायसवाल ने कहा कि जॉइंट स्टेटमेंट में बताई गई स्थिति के हिसाब से भारत ने  खुद को फिलिस्तीनी पहल से जोड़ा।

 

31 जनवरी को नई दिल्ली में भारत और अरब लीग की मंत्रिस्तरीय बैठक हुई थी। साझा बयान में दोनों पक्षों ने 1967 की सीमाओं पर आधारित एक संप्रभु, स्वतंत्र और काम करने लायक फिलिस्तीन देश की मांग उठाई, जो इजरायल के साथ ही अस्तित्व में रहे। दोनों ही पक्षों ने फ़लिस्तीनी लोगों के जरूरी अधिकारों के इस्तेमाल का भी समर्थन किया। 

 

यह भी पढ़ें: रेप केस: यूट्यूबर मनी मेराज को मिली जमानत, 2 हफ्ते में पीड़िता से करनी होगी शादी

 

साझा बयान में सभी 100 देशों ने फिलिस्तीनी इलाके पर इजरायल के कब्जे को गैर-कानूनी बताया और वेस्ट बैंक में सभी बस्तियों को खाली करने की मांग की गई। सभी देशों और संगठनों ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की जुलाई 2024 की एडवाइजरी के हिसाब से ठोस कदम उठाने का अपना वादा भी दोहराया। 

 

Related Topic:#Israel#भारत

और पढ़ें