logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चमोली हादसा: 4 और लाशें मिलीं, कुल 8 मौतें, बंद हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखंड में हिमस्खलन की वजह से 8 लोगों की मौत हुई है और कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इसी के साथ अब रेस्क्यू ऑपरेशन बंद हो गया है।

Uttarakhand Avalanche

माणा गांव में जारी है रेस्क्यू। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

रविवार को उत्तराखंड के चमोली में चार और लाशें मिलने के बाद अब हिमस्खलन से मरने वालों की संख्या 8 हो गई है और इसी के साथ सर्च ऑपरेशन बंद हो गया है। माणा गांव के पास बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के 54 मजदूर हिमस्खलन में फंस गए थे, जिनमें से बाकी के लोगों को बाहर निकाल लिया है। इसी के साथ अब रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद कर दिया गया है।

सेना, ITBP, वायुसेना, NDRF और SDRF के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लगातार दूसरे दिन आईटी पार्क, देहरादून में आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा किया था और वह रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातर समीक्षा कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें: चमोली हादसा: 'ऐसा लगा सब खत्म...,' हिमस्खलन के मजदूरों की आपबीती सुनिए

 
किस हाल में हैं घायल मजदूर?
हिमस्खलन में जिंदा बचे लोगों का इलाज जोशीमठ की आर्मी अस्पातल में चल रहा है। ANI के साथ बातचीत में विजय पांडे ने कहा, 'जब हिमस्खलन हुआ, तब हम कंटेनर में थे। यह कंटेनर को बहा ले गया, हम खुद बर्फ में डूब गए थे। हम में से नौ लोग कंटेनर में थे, जिनमें से चार यहां भर्ती हैं।'

वायु सेना क्या कर रही थी?
वायुसेना भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थी। MI-17 और चीता हेलीकॉप्टर भी ऑपरेशन में लगे थे। लोगों की तलाश में सैनिक जुटे थे। लापता लोगों की तलाश के लिए लोकेटिंग कैमरा और थर्मल इमेज कैमरे का इस्तेमाल किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: चमोली: पहाड़ों से पलायन मजबूरी, हिमस्खलन से ऐसे जान बचाते हैं ग्रामीण

क्या मुश्किलें आईं?
बेस कैंप के पास सेना के हेलीपैड को इमरजेंसी कंट्रोल के लिए तैयार किया गया था। भारी बर्फबारी की वजह से चुनौतियां सामने आ रही थीं। बद्रीनाथ में 6 से 7 फीट की बर्फ जमी है। कई जगहों पर सड़कें पूरी तरह से बंद हैं।

कहां हो रहा घायलों का इलाज?
चमोली के जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी का कहना है कि 24 मजदूरों का जोशीमठ में इलाज चल रहा है, वहीं एक शख्स का ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। उसकी पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap