logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दहेज हत्या में UP, जबरन शादी में बिहार आगे, कैसे सुरक्षित होंगी महिलाएं?

NCRB की हालिया रिपोर्ट बताती है कि साल 2024 में जबरन शादी कराने के मकसद से की गई किडनैपिंग के मामले में बिहार सबसे आगे है। वहीं, दहेज हत्या सबसे ज्यादा यूपी में हुई है।

ai generated image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

देश में महिलाओं के खिलाफ कई तरह के अपराध होते हैं। छेड़खानी हो, यौन उत्पीड़न हो, घरेलू हिंसा हो या फिर दहेज से जुड़े अपराध। हर साल हजारों महिलाएं ऐसे अपराध का शिकार होती हैं और इसके चलते उनकी मानसिक स्थिति भी प्रभावित होती है। समय-समय जारी की जाने वाली नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट बताती है कि दहेज हत्या के मामले में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश में साल 2024 में 2038 मामले ऐसे सामने आए जिनमें महिलाओं की मौत दहेज के चलते हुई।

 

इस मामले में पूर्वोत्तर के राज्यों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा और कई राज्यों में दहेज को लेकर एक भी महिला की जान नहीं गई। वहीं, किसी महिला की जबरन शादी कराने के मामलों को देखें तो बिहार सबसे आगे है। एक साल में 12438 लड़कियों का अपहरण करके या जबरदस्ती शादी कराने के मामले सामने आए।

दहेज केस में मौत की घटनाएं

NCRB रिपोर्ट के मुताबिक, दहेज से जुड़ी मौतों के सबसे ज्यादा केस उत्तर प्रदेश से सामने आए। एक साल में 2038 मौतें हुईं। बिहार में एख साल में 1078 और मध्य प्रदेश में 450 घटनाएं हुईं। तमिलनाडु में सिर्फ 7, गुजरात में 16, हिमाचल प्रदेश में 0 और महाराष्ट्र में 143 केस दर्ज हुए। बता दें कि इस तरह के मामले भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 और आईपीसी की धारा 304बी के तहत दर्ज किए जाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: कमी के बावजूद बच्चों के खिलाफ बढ़े अपराध, हालात चिंताजनक

 

 kवहीं, पति या उसके रिश्तेदारों की ओर से की गई क्रूरता को आईपीसी की धारा 498ए और बीएनएस की धारा 85 के तहत दर्ज किया जाता है। इस मामले में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा और एक साल में 21266 केस सामने आए। बिहार में 1842, महाराष्ट्र में 10538 और मध्य प्रदेश में 7514 केस सामने आए।

जबरन शादी के मामले

NCRB की इस रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में देशभर में महिलाओं का अपहरण करके या उन्हें मजबूर करके शादी कराने के कुल 28949 मामले सामने आए। इसमें सबसे ज्यादा मामले बिहार के थे। बिहार में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 के तहत कुल 5803 केस और आईपीसी की धारा 366 के तहत कुल 6635 केस यानी एक साल में कुल 12438 केस दर्ज किए गए।

 

यह भी पढ़ें: यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध, 'जातीकरण' का रूप कैसे ले रहे हैं?

 

इसी तरह यूपी में 7859 केस, राजस्थान में 1539 केस और असम में 1383 केस दर्ज किए गए। जम्मू-कश्मीर में कुल 400 और पंजाब में 1556 केस दर्ज किए गए। कर्नाटक में सिर्फ 9, केरल में 11 और त्रिपुरा में 26 केस ही दर्ज हुए।

 

18 साल से कम उम्र की लड़कियों जबरन शादी के मामले भी खूब सामने आए। एक साल में कुल 13177 नाबालिग लड़कियों की जबरन शादी के मामले सामने आए। सबसे ज्यादा 6214 केस बिहार से और उत्तर प्रदेश में कुल 2587 नाबालिग लड़कियों की जबरन शादी के मामले सामने आए। इसी तरह, पंजाब में 1356, गुजरात में 422 और असम में 520 नाबालिग लड़कियों का अपहरण जबरन शादी कराने के लिए हुआ। साल में कुल 11 लड़कियों को सेक्स वर्क के लिए बेचने के मामले भी सामने आए।


और पढ़ें