logo

ट्रेंडिंग:

'मुझ पर ऐक्शन लीजिए, कार्यकर्ताओं पर नहीं', भगदड़ पर बोले विजय

TVK की रैली में हुई भगदड़ के मामले में थलापति विजय ने पहली बार बयान जारी किया है और इस घटना पर दुख जाहिर किया है।

thalapathy Vijay

थलापति विजय, Photo Credit: TVK

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

तमिलागा वेट्री कझमग (TVK) के मुखिया और फिल्म कलाकार थलापति विजय ने पहली बार भगदड़ पर अपना बयान जारी है। तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली में हुई भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस केस में उनकी पार्टी के कुछ नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब विजय ने इस हादसे पर दुख जताते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से अपील की है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को न पकड़ें। विजय ने यह भी कहा है कि अगर पुलिस चाहे तो उन्हें गिरफ्तार कर ले लेकिन कार्यकर्ताओं को परेशान न किया जाए।

 

इस केस में पुलिस ने TVK के तीन पदाधिकारियों बुस्सी आनंद, निर्मल कुमार और मथियाझगन के खिलाफ केस दर्ज किया था। मथियाझगन को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। इतना ही नहीं, इसी केस में मशहूर यूट्यूबर फेलिक्स गेराल्ड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर अफवाह फैलाने का आरोप है।

 

यह भी पढ़ें- TVK पदाधिकारी के बाद यूट्यूबर फेलिक्स गेराल्ड गिरफ्तार

क्या बोले विजय?

 

इस घटना पर दुख जताते हुए थलापति विजय ने कहा है, 'मैंने अपने जीवन में इतनी दर्दनाक स्थिति कभी नहीं देखी है। मैं गहरे दुख में हूं। सारी राजनीति को किनारे रखते हुए, हम हमेशा ही पुलिस से एक सुरक्षित जगह की अनुमति मांगते हैं। हालांकि, जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। मैं जल्द ही पीड़ितों से मिलूंगा। मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनों को खोया और अब वे दुख में हैं।'

 

यह भी पढ़ें- पार्टी बनाई, फतवे दिए; तौकीर रजा, जिन पर लोगों को उकसाने का आरोप लगा

 

विजय ने आगे कहा, 'मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री सर, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नुकसान न पहुंचाएं। आप चाहें तो मेरे घर या ऑफिस आ सकते हैं और मेरे खिलाफ ऐक्शन ले सकते हैं लेकिन उनके खिलाफ ऐक्शन न लें। जल्द ही सारा सच सामने आ जाएगा।'

 

करूर क्यों नहीं गए विजय?

 

करूर न जाने के बारे में विजय ने कहा, 'मैंने करूर का दौरा नहीं किया क्योंकि इससे असामान्य स्थिति पैदा हो सकती थी। मैं जल्द ही आपसे (पीड़ितों और घायलों के परिवारों से) मिलूंगा।’ विजय ने कहा कि घटना का सच जल्द ही सामने आएगा और उन्होंने संकेत दिया कि वह कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं। विजय ने यह बात ऐसे समय कही जब उनके पार्टी सहयोगियों के खिलाफ 27 सितंबर को तमिलनाडु के पश्चिमी करूर जिले में हुई भगदड़ के सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन्होंने दावा किया कि घटना वाले दिन, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, वह करूर से जल्दी निकल गए थे।

 

बता दें कि करूर जिला राजधानी चेन्नई से लगभग 400 किलोमीटर दूर है। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (DMK) को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री महोदय, अगर आपके मन में बदला लेने का विचार है, तो आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं लेकिन पार्टी के लोगों को नहीं छू सकते।’


और पढ़ें