logo

ट्रेंडिंग:

संभल में मंदिर के पास से तोड़ा जा रहा अतिक्रमण, भारी फोर्स तैनात

यूपी के संभल में 46 साल बाद एक घर के अंदर से शिव मंदिर मिला। इस सिलसिले में जिला प्रशासन मंदिर के आसपास अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रहा है।

Sambhal Temple

संभल के एक घर की तस्वीर। Source- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के संभल में मिले 46 साल बाद मिले शिव-हनुमान मंदिर के पास प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई की है। मंदिर से पास से अवैध अतिक्रमण तोड़ा जा रहा है, जिसके लेकर मौके पर भारी पुलिस बल फोर्स के साथ तैनात है। आज सुबह से ही मंदिर के आसपास अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। यहां कुछ घरों के छज्जों और घर के आगे तक जाकर बनाई गई दीवारों को ढहाया जा रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई पर अतिक्रमण हटाने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर के आसपास जिनके घर मौजूद हैं वो लोग घरों को काली पॉलीथीन से ढंक दिया था, जिससे कि मलबा सड़क पर ना गिरे। इसके साथ ही इलाके के कुछ लोगों ने स्वयं ही अपने घर के अतिक्रमण को हटा रहे हैं। 



मंदिर के पास एक कुआं मिला

दरअसल, संभल में बिजली चोरी के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान प्रशासन को साल 1978 से बंद पड़े इस मंदिर को खोजा था। जिले के डीएम राजेंद्र पेंसिया के मुताबिक यह कार्तिक महादेव का मंदिर है। इसके अलावा मंदिर के पास एक कुआं भी मिला है, जिसे अमृत कूप कहा जा रहा है।

Related Topic:#Temples

और पढ़ें