logo

ट्रेंडिंग:

9 दिन में दूसरी बार PM मोदी ने पेजेश्कियन को मिलाया फोन, क्या बातचीत हुई?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य पूर्व के हालात पर चिंता जताई। वहीं खुले और सुरक्षित शिपिंग मार्ग पर जोर दिया। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के प्रति ईरान के समर्थन की सराहना की।

PM Modi News

पीएम नरेंद्र मोदी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की। 28 फरवरी को जंग शुरू होने के बाद पीएम मोदी और पेजेश्कियन के बीच यह दूसरी बार बातचीत हुई है। पीएम मोदी ने मध्य-पूर्व के अहम बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की। 

 

उन्होंने खुले और सुरक्षित शिपिंग मार्ग की जरूरत पर जोर दिया। इससे पहले पीएम मोदी ने 13 मार्च को मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत की थी। तब उन्होंने मध्य पूर्व के हालात, बढ़ते तनाव और नागरिक ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई थी। 

 

 

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने दिया युद्ध खत्म करने का इशारा, ईरान बोला- दुश्मन हार गया है

 

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से बात की। उन्हें ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं। हमने उम्मीद जताई कि यह त्योहारों का मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाएगा। क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा पैदा करते हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: ईरान ने दागी 3000 मिसाइल, मिडिल-ईस्ट में गहराता जा रहा है शिया-सुन्नी का विवाद?

 

पीएम मोदी ने आगे कहा, नेविगेशन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया कि शिपिंग मार्ग खुले और सुरक्षित रहें। ईरान में भारतीय नागरिकों के बचाव और सुरक्षा के लिए ईरान के निरंतर समर्थन की सराहना की।'

अमेरिका से मिले जंग खत्म करने के संकेत

अमेरिका ने 28 फरवरी को इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया था। अब तक सर्वोच्च नेता अली खामेनेई समेत कई बड़े सैन्य अधिकारियों की मौत हो चुकी है। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायल पर ड्रोन और बैलेस्टिक मिसाइलों से अटैक किया। वहीं अमेरिका के सहयोगी खाड़ी देशों में भी भीषण तबाही मचाई। 

 

संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, ओमान और इराक पर हजारों ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया गया। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी नाकाबंदी से वैश्विक ऊर्जा संकट खड़ा हो गया। डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध समाप्त करने का संकेत दिया है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि यह कितने दिनों तक चलेगा।  


और पढ़ें