logo

ट्रेंडिंग:

लखनऊ में चाय वाले बना रहे चूल्हा, अयोध्या में 'राम रसोई' में नहीं बन पाया खाना

देशभर में गैस संकट के बीच लोग अब तेजी से लकड़ी के चूल्हे में शिफ्ट होने लगे हैं। लखनऊ में चाय दुकानदार भी गैस की जगह चूल्हा का निर्माण करवाने लगे हैं।

Gas Cylinder

गैस संकट। (फाइल फोटो)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देश के कई हिस्सों में एलपीजी संकट गहराने लगा है। कई ग्रामीण इलाकों में सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। वहीं अब शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर की मारामारी शुरू हो गई है। अब लोग इंडक्शन का ही सहारा है। जगह-जगह गैस एजेंसियों के सामने लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। बुकिंग के बावजूद लोगों को सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल पा रही है। 

 

वहीं सरकार का कहना है कि गैस का पर्याप्त भंडार हैं। मगर जमीनी स्तर पर यह दावा हकीकत से दूर है। दूसरी तरफ व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने के कारण बड़ी संख्या में होटल और रेस्टोरेंट बंद होने के कगार में पहुंच चुके हैं।

 

 

 

यह भी पढ़ें: दुबई एयरपोर्ट पर दो ड्रोन से हमला, एक भारतीय समेत चार लोग घायल

  
इस बीच उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अमावा मंदिर प्रबंधन ने एक नोटिस लगाया है। मैनेजमेंट ने लिखा कि देश में कुकिंग गैस की कमी के कारण आज की राम रसोई को स्थगित किया जाता है। वहीं राजधानी लखनऊ में चाय दुकानदार अब गैस सिलेंडर की जगह चूल्हे पर शिफ्ट होना शुरू कर दिया है।

 

 

 

एक दुकानदार गैस संकट के बीच आनन-फानन अपनी दुकान में चूल्हे का निर्माण करवा रहा है। तमिलनाडु में भी लोगों ने चूल्हे पर खाना बनाना शुरू कर दिया है। कराईकुडी में गैस की कमी के कारण लकड़ी की कीमते 8,000 प्रति टन पहुंच गई है।

 

यह भी पढ़ें: 'गैस नहीं, इंडक्शन और माइक्रोवेव अवन में बनाएं खाना', IRCTC ने जारी किए निर्देश

झांसी में सात सिलेंडर चोर गिरफ्तार

उधर, झांसी में एलपीजी सिलेंडर चोरी मामले में यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात लोगों को गिरफ्तार किया है। 500 से अधिक सिलेंडर बरामद कर लिए गए हैं। एसएसपी बीबी जीटी एस मूर्ति के मुताबिक सभी आरोपी झांसी के रहने वाले हैं। उनकी पहचान जावेद, आमिर, रितिक, सुमित, शुभंकर, अभिषेक और सुरेंद्र के तौर पर हुई है। बुधवार सुबह पुलिस ने ग्वालियर रोड पर एक गैस गोदाम के पास से सभी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11.10 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि कुल 524 सिलेंडर बरामद किए गए हैं। इनमें 389 भरे और 135 खाली हैं। आरोपियों ने 13 लाख रुपये में सिलेंडर का सौदा भी कर लिया था। मगर उससे पहले ही पुलिस ने सभी को धर दबोचा है। मामला 2 मार्च है। ट्रक चालक राजकुमार सीपरी बाजार के पास भारत पेट्रोलियम डिपो के बाहर गाड़ी खड़ी करके घर चला गया था। 6 मार्च को लौटने पर गाड़ी वहां नहीं मिली। मालिक नीरज अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो ट्रक लावारिस हालत में बड़ागांव इलाके में मिला। उससे सभी सिलेंडर गायब थे। आरोपी जावेद ट्रक ड्राइवर के तौर पर गैस प्लांट से जुड़ा था। उसने रितिक के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। 

 

 

 


और पढ़ें