logo

ट्रेंडिंग:

चेतन आनंद केस: पटना AIIMS के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, नहीं करेंगे काम

पटना AIIMS में विधायक चेतन आनंद और सुरक्षा गार्डों के बीच हाथापाई हुई है। जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान किया है।

Patna AIIMS

पटना AIIMS। (Photo Credit: Facebook/AIIMS)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पटना AIIMS में शिवहर विधायक चेतन आनंद और अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों के बीच कथित तौर पर हुई मारपीट को लेकर हंगामा बरपा है। मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टरों के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने शुक्रवार सुबह 9 बजे से सभी ऐच्छिक सेवाओं और आपातकालीन सेवाओं को बंद करने की ऐलान किया है। डॉक्टरों के इस फैसले का असर हजारों लोगों पर पड़ेगा।  

विधायक चेतन आनंद, उनकी पत्नी डॉ. आयुषी सिंह और उनके गार्ड की ओर से अस्पताल परिसर में कथित तौर पर जबरन घुसने, सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने, रेजिडेंट डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। चेतन आनंत के सुरक्षाकर्मियों ने कथित तौर पर हथियार भी लहराए थे। 

डॉक्टरों ने हड़ताल क्यों किया है?

चेतन आनंद कांड के बाद से ही डॉक्टर और स्टाफ डरे हुए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सुरक्षा ताक पर है, ऐसे में वे काम नहीं करेंगे। एसोसिएशन ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: शिवहर विधानसभा सीट: RJD के चेतन आनंद जीतेंगे या NDA की होगी वापसी?

हड़ताल से होगा क्या?

जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर बैठने की वजह से हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पहले ही एम्स जैसे अस्पतालों पर भीड़ एक बड़ी समस्या रही है। सुबह से ही मरीज कतार में लगे हैं। अब डॉक्टरों के इस फैसले की वजह से इलाज के लिए इंतजार और लंबा हो सकता है।

मुद्दा क्या है?

चेतन आनंद, बिहार के बाहुबली आनंद मोहन के बेटे हैं। वह बड़ी संख्या में समर्थक लेकर पटना एम्स में अपनी शूटिंग एकेडमी के एक छात्र को देखने पहुंचे थे। इलाज में लापरवाही देखने के बाद चेतन आनंद की पत्नी डॉ. आयुषी एम्स के डॉक्टरों से सवाल-जवाब करने लगीं। विधायक चेतन आनंद वीडियो बना रहे थे। डॉक्टर भड़क गए, गार्ड्स को बुलाया। चेतन आनंद का कहना है कि उनके साथ मारपीट हुई है, पत्नी घायल हुई हैं। 

यह भी पढ़ें: वाल्मीकि नगर विधानसभा: धीरेंद्र सिंह का जलवा कायम रहेगा या होगा बदलाव?

मारपीट के बाद दोनों की गाड़ी पर भी हमला बोला गया है। दोनों का काफी दूर तक पीछा किया गया। जिस छात्र को देखने आनंद दंपति गया था, वह शूटिंग एकेडमी, पाटलीपुत्र में पढ़ता है। एक रोड एक्सीडेंट में वह घायल हो गया था। 29 जुलाई को उसे एम्स में दाखिला मिला था। प्लास्टर के बाद भी उसके पांव से खून निकल रहा था। चेतन आनंद की पत्नी ने अपनी लिखित शिकायत में डॉ. इमरान के खिलाफ तहरीर दी है, मारपीट का आरोप लगाया है। 

चेतन आनंद कौन हैं?

चेतन आनंद शिवहर से विधायक हैं। वह पूर्व बाहुबली सासंद आनंद मोहन और लवली आनंद के बेटे हैं। लवली आनंद शिवहर से सांसद हैं।

Related Topic:#Aiims#bihar news

और पढ़ें