LIVE: संसद के विशेष सत्र का दूसरा दिन, महिला आरक्षण पर बनेगी बात? पढ़ें अपडेट
संसद के विशेष सत्र का दूसरे दिन 3 मुद्दों पर चर्चा हो रही है। शाम 4 बजे लोकसभा में परिसीमन से जुड़े मामले पर वोटिंग होगी। संसद में क्या-क्या हो रहा है, आइए जानते हैं।

लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह। Photo Credit: Sansad TV
देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं आरक्षण पर केंद्र सरकार ने विशेष सत्र बुलाया है। शनिवार को विशेष सत्र का दूसरा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में परिसीमन और संविधान संशोधन से जुड़े दो अहम विधेयकों पर शुक्रवार को वोटिंग होने वाली है। 131वां संविधान संशोधन 2025, परिसीमन विधेयक 2026 को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया है। ये दोनों बिल महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने से जुड़े हैं। गुरुवार को 2026 को सरकार ने अधिसूचना जारी करके महिला आरक्षण कानून 2023 को लागू कर दिया है। विपक्ष का कहना है कि अभी इस कानून को मौजूदा लोकसभा में लागू नहीं किया जा सकता, सरकार इसका सहारा लेकर परिसीमन थोप रही है। यह अधिनियम, संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान करता है। आरक्षण, साल 2029 तक लागू हो सकता है। परिसीमन पूरा होने के बाद ही इसे पूरा कर पाना संभव होगा। संसद के दोनों सदनों में क्या हो रहा है, आइए जानते हैं।
पढ़िए हर जरूरी अपडेट-
Live Updates
2026-04-17T18:26
हर राज्य में 50 फीसद सीटों होगी वृद्धि
अमित शाह ने कहा कि अगर हम 543 सीटों के आधार पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करते हैं तो 13 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी और तमिलनाडु में 26 सीटें खुली रहेंगी। अगर हम 2011 की जनगणना के आधार पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करते हैं तो संसदीय सीटों की संख्या 6 कम हो जाएगी, लेकिन हम ऐसा नहीं कर रहे हैं। हम हर राज्य के लिए सीटों में 50% की बढ़ोतरी कर रहे हैं।
2026-04-17T18:26
हर वोट का मूल्य बराबर होगा: शाह
लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ने कहा कि इस महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक पर सदन में लगभग 133 सदस्यों ने अपनी बात रखी। इनमें से 56 सदस्य महिलाएं थीं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड साबित होगा। मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि अगर वे परिसीमन के मामले में हमारा समर्थन करते हैं तो सभी निर्वाचन क्षेत्रों में हर वोट का मूल्य बराबर होगा।
2026-04-17T18:26
'अगर-मगर करके महिला आरक्षण का विरोध'
गृह मंत्री शाह ने कहा कि महिला आरक्षण का किसी ने विरोध नहीं किया है। लेकिन अगर हम बारीकी से देखें तो इंडी गठबंधन के सभी सदस्यों ने 'अगर-मगर' का इस्तेमाल करके इसका विरोध किया है।
https://twitter.com/ANI/status/2045121107074908189
2026-04-17T18:26
परिसीमन का विरोध करने वालों पर क्या बोले शाह?
लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'जो लोग परिसीमन का विरोध कर रहे हैं, वे असल में एससी/एसटी सीटों में बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/2045122875091529807
2026-04-17T18:09
इकरा हसन ने कहा- यह गैर संवैधानिक, सपा विरोध करेगी
समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन ने कहा, 'महिला आरक्षण 2023 में सर्वसम्मति के पास हुआ था, लेकिन सरकार का इसे लागू करने का कोई इरादा नहीं है। इसी सरकार ने 2023 में कहा था कि इसे लागू करने में 10 साल लगेंगे। अब इसकी आड़ में वे ऐसे काम करना चाहते हैं जो गैर-संवैधानिक हैं और जिनका हम विरोध करते हैं। विपक्ष का कोई भी सदस्य महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है। अगर यह बिल फेल हो जाता है तो 2023 का बिल वैसे ही रहेगा और हमारी मांग है कि इसे तुरंत लागू किया जाए। मौजूदा सीटों पर 33% आरक्षण देने का काम करें।'
2026-04-17T16:31
राहुल गांधी को सुनना सिरदर्द है: कंगना रनौत
बीजेपी नेता कंगना रनौत ने कहा, 'उन्हें सुनना सिरदर्द है। उन्होंने अपने बचपन के जादूगर के शो के बारे में बात की। अध्यक्ष ने भी कहा कि आप ये बंद करिए तो उन्होंने कहा कि आपको मजे आएंगे। आप मजे लो। दुनिया देख रही है, पूरा देश देख रहा है। उन्होंने संसद भवन का मजाक बनाकर रखा है।'
2026-04-17T16:28
जनगणना को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं: हरसिमरत कौर
शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, 'वे जिस तरह का बिल लाए हैं, वे महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन करना चाहते हैं। संशोधन लाकर वे जनगणना को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं जो परिसीमन के लिए ज़रूरी थी। मनगढ़ंत तरीके से वे देश का नक्शा, संसद का नक्शा बदलना चाहते हैं। आप सिर्फ नक्शा ही नहीं बदल रहे बल्कि शक्ति समीकरण भी बदल रहे हैं। किसी चीज पर इनका कोई जवाब नहीं मिलता।'
2026-04-17T16:28
लोकसभा में शाम 6 बजे जवाब देंगे गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम करीब 6 बजे लोकसभा में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल पर बहस का जवाब देंगे।
2026-04-17T15:18
बालाकोट, सिंदूर, नोटबंदी का जादूगर पकड़ा गया: राहुल गांधी
लोकसभा में बोलते हुए, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'यह जरूरी है कि हर कोई समझे। BJP को पता था, उन्हें बहुत साफ तौर पर पता था कि यह बिल असल में पास नहीं हो सकता। उन्हें यह पता था। वे बेवकूफ नहीं हैं। उन्हें पता था कि विपक्ष का हर व्यक्ति इसका विरोध करेगा। यह बिल पास नहीं हो सकता। यह एक घबराहट भरी प्रतिक्रिया थी। यह एक घबराहट भरी प्रतिक्रिया इसलिए थी क्योंकि प्रधानमंत्री को किसी भी कीमत पर दो संदेश देने थे। पहला, उन्हें भारत का चुनावी नक्शा बदलना था। और दूसरा, उन्हें फिर से यह संदेश देना था कि वे महिलाओं के पक्ष में हैं। वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, यह मैं आपकी कल्पना पर छोड़ता हूं। मैं इसे आपकी कल्पना पर छोड़ता हूं। सच तो यह है कि जादूगर पकड़ा गया है। बालाकोट का जादूगर, नोटबंदी का जादूगर, सिंदूर का जादूगर अचानक पकड़ा गया है।'
2026-04-17T15:18
OBC-दलितों को हिंदू कहते हैं, जगह नहीं देते: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, 'आप OBCs और दलितों को हिंदू तो कहते हैं, लेकिन इस देश में उन्हें कोई जगह नहीं देते।'
2026-04-17T15:13
राहुल गांधी, संसद, देश और प्रधानमंत्री मोदी का अपमान कर रहे हैं: राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी संसद और देश का अपमान कर रहे हैं।
2026-04-17T15:13
पीएम मोदी की अपील, सभी लोग विधेयक पर करें वोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं संसद के सभी सदस्यों से एक अपील करना चाहूंगा। कृपया अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनें, और अपने ही परिवारों की महिलाओं को याद करें। विधायी निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने वाला यह कानून, हमारे देश की महिलाओं के साथ न्याय करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। कृपया हमारी 'नारी शक्ति' को नए अवसरों से वंचित न करें। यदि यह संशोधन सर्वसम्मति से पारित हो जाता है, तो यह हमारे देश की महिलाओं को और अधिक सशक्त करेगा और हमारे लोकतंत्र को मजबूत बनाएगा। आइए, आज हम सब मिलकर इतिहास रचें। आइए, हम यह सुनिश्चित करें कि भारत की महिलाओं को जो देश की कुल आबादी का आधा हिस्सा हैं। उनका उचित हक मिले।'
2026-04-17T15:08
संसद में भिड़ गए किरेन रिजिजू और राहुल गांधी
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'आपने एक गलत और गुमराह करने वाला बयान दिया है। मुझे इस पर सफाई देनी है। राहुल गांधी संसद में OBC और धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण की बात कर रहे हैं। यह स्वीकार्य नहीं है। जब कांग्रेस ने 60 साल से ज़्यादा समय तक इस देश पर राज किया, तो कांग्रेस पार्टी ने OBCs के लिए संवैधानिक आरक्षण क्यों नहीं दिया? कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा। राजीव गांधी जी ने OBC आरक्षण का विरोध किया था। जब राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री थे और जब वे प्रधानमंत्री नहीं भी थे, तब भी उन्होंने OBC आरक्षण का विरोध किया था। उस समय के प्रधानमंत्री, राजीव गांधी जी ने ऐसा किया था। क्या राहुल गांधी जी जवाब दे सकते हैं कि राजीव गांधी जी ने OBC आरक्षण का विरोध क्यों किया था?'
2026-04-17T15:02
आप ऐसे ही सरकार चलाएंगे? ओम बिरला का राहुल गांधी से सवाल
राहुल गांधी से ओम बिरला ने सवाल किया है कि क्या आप इसी तरह से ही संसद चलाएंगे। राहुल गांधी उनकी आपत्तियों को बार-बार दरकिनार कर रहे है।
2026-04-17T15:02
भारत का राजनीतिक नक्शा फिर से बना रहे PM: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, 'अमित शाह जी कहते हैं कि जाति जनगणना शुरू हो गई है। कल उन्होंने दो बार यह बात दोहराई, होशियारी दिखाने की कोशिश करते हुए कि घरों की कोई जाति नहीं होती। लेकिन मुद्दा यह नहीं है कि घरों की जाति होती है या नहीं। मुद्दा यह है कि क्या जाति जनगणना का इस्तेमाल संसद में प्रतिनिधित्व के लिए किया जाएगा। आपको अपनी ताकत कम होने की चिंता सता रही है और इसीलिए आप भारत का राजनीतिक नक्शा फिर से बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आप असम और जम्मू-कश्मीर में पहले ही ऐसा कर चुके हैं, और अब आपको लगता है कि आप पूरे भारत में भी ऐसा ही कर सकते हैं।'
2026-04-17T15:02
चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, 'यहां कुछ सच कहने की जरूरत है। यह कोई महिला विधेयक नहीं है। इसका महिलाओं के सशक्तिकरण से कोई लेना-देना नहीं है। यह चुनावी नक्शे को बदलने की एक कोशिश है।'
2026-04-17T15:01
मेरी बहन ने वह किया, जो मैं 20 साल से नहीं कर पाया: प्रियंका गांधी
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और किरेन रिजीजू के बीच तकरार हो गई। उन्होंने कहा, 'महिलाएं हमारी राष्ट्रीय सोच और हमारे राष्ट्रीय दृष्टिकोण में एक केंद्रीय शक्ति, एक प्रेरक शक्ति हैं। हम सभी, इस कमरे में मौजूद हर एक व्यक्ति अपने जीवन में महिलाओं से प्रभावित हुआ है, उनसे सीखा है और बहुत कुछ पाया है। जैसा कि रिजिजू जी ने कहा—मां, बहनें, पत्नियां। बेशक, प्रधानमंत्री और मेरे पास पत्नी वाला पहलू नहीं है। इसलिए, हमें वह इनपुट नहीं मिलता, लेकिन हमारे पास हमारी मांएं और बहनें हैं। कल, मेरी बहन ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो शायद मैं अपने 20 साल के राजनीतिक करियर में नहीं कर पाया था और वह था अमित शाह जी को मुस्कुराने पर मजबूर करना।'
2026-04-17T14:56
हेमा मालिनी ने क्या कहा है?
BJP सांसद हेमा मालिनी ने कहा, 'आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण और भावात्मक दिन है। नारी शक्ति वंदन बिल सिर्फ एक बिल नहीं है, बल्कि सभी महिलाओं के संघर्ष, हिम्मत और ताकत का सम्मान है। सदियों से महिलाओं ने बिना किसी पहचान के अपने परिवारों और समुदायों को मजबूत बनाया है। आज यह बिल उन्हें न सिर्फ रिप्रेजेंटेशन देता है बल्कि अपनी आवाज़ उठाने का मौका भी देता है। यह कदम आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को हिम्मत और कॉन्फिडेंस देने के लिए है कि वे भी डिसीजन-मेकर और पार्टनर बन सकती हैं। अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं।'
2026-04-17T14:56
'महिलाएं हमारे देश में ड्राइविंग फोर्स हैं', राहुल गांधी का दावा
राहुल गांधी ने कहा, 'महिलाएं हमारे देश की सोच में एक ड्राइविंग फोर्स हैं। हम सभी ने अपनी जिंदगी में महिलाओं से बहुत कुछ सीखा है, उनसे बहुत कुछ सीखा है।'
https://twitter.com/AHindinews/status/2045071050237771958
2026-04-17T13:46
विपक्ष महिलाओं का हक छीनना चाहता है: एसपी सिंह बघेल
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा, 'प्रधानमंत्री महिलाओं के राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के लिए बिल लेकर आए हैं। देश के सबसे बड़े पंचायत में जाने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने अपनी नीति और नियत स्पष्ट की और नेतृत्व महिलाओं को देने का काम किया। विपक्ष इसका विरोध कर रहा है और विपक्ष का ये विरोध महिलाओं के हक को समाप्त करने का काम कर रहा है।'
2026-04-17T13:11
'परिसीमन से सुशासन धरातल पर उतर रहा है'
LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने महिला आरक्षण विधेयक पर कहा, '2029 तक ये सही तरीके से ये लागू हो जाए उसके लिए आज पास किया जा रहा है। अब 2029 में जनगणना की कोई बाधा नहीं रहे और वह सही तरीके से पारित हो जाए और देश में लागू हो जाए इसमें कोई गलत बात नहीं है। जब परिसीमन अगर हो रहा है और परिसीमन से सुशासन धरातल पर उतारा जा रहा है तो इससे विपक्ष को दिक्कत क्यों है?'
2026-04-17T12:51
शशि थरूर ने महिला आरक्षण पर क्या कहा है?
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'प्रधानमंत्री कहते हैं कि सरकार ने नारी शक्ति को न्याय का तोहफा दिया है। लेकिन उन्होंने इसे कांटेदार तार में लपेट दिया है, महिला रिजर्वेशन को पार्लियामेंट के विस्तार, 2011 की जनगणना के आंकड़ों और डिलिमिटेशन की प्रक्रिया से जोड़ दिया है। हमें एक नैतिक जरूरत को डेमोग्राफिक माइनफील्ड से क्यों उलझाना चाहिए? इसे डिलिमिटेशन से जोड़ना भारतीय महिलाओं की उम्मीदों को हमारे देश के इतिहास के सबसे विवादित और मुश्किल एडमिनिस्ट्रेटिव कामों में से एक का बंधक बनाना है।'
2026-04-17T12:10
परिसीमन सहारा, खुद को ताकतवर बनाना चाहती है बीजेपी: डिंपल यादव
समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने महिला आरक्षण बिल पर कहा है, 'संविधान में जो संशोधन चाह रहे हैं उसके पक्ष में हम नहीं है क्योंकि कहीं न कहीं परिसीमन का सहारा लेकर ये लोग पूरी प्रक्रिया है, उसको अपने सशक्तिकरण के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। जो पहला आरक्षण बिल 2023 में पास हुआ था उसके अनुरूप सपा चाहती है ये लागू हो।'
2026-04-17T11:51
परिसीमन में कोई बदलाव नहीं हुआ है: संजय कुमार झा
JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, 'पीएम मोदी ने अपने भाषण में साफ कहा है कि परिसीमन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। जैसे कांग्रेस के समय में था वैसे ही अभी किया जा रहा है। 2023 में आप ने इसको पास कर दिया था तो विरोध किस बात का है। कैसे लोकतंत्र पर खतरा है उनको इस देश की महिलाओं पर विश्वास नहीं है।'
https://twitter.com/AHindinews/status/2045021231712534946
2026-04-17T11:51
पीएम मोदी ने असंभव को संभव बनाया: कंगना रनौत
फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद, कंगना रनौत ने महिला आरणक्ष पर कहा, 'महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बिल को लेकर महिलाओं में एक उत्साह जगा है पीएम मोदी ने असंभव को संभव बना दिया है। 30 साल से अटके हुए बिल को पारित किया है।'
https://twitter.com/AHindinews/status/2045022495225602078
2026-04-17T11:51
BJP को समझना मुश्किल है, SIR की बात करते हैं, NRC कर देते हैं: अखिलेश यादव
संसद के बाहर, अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'भारतीय जनता पार्टी को समझना मुश्किल है। बीजेपी के फैसलों को समझना मुश्किल है। जब लोगों से कहा गया कि उनका SIR होगा तो SIR के बहाने NRC कर रहे थे अगर भविष्य में NRC होगी तो ये कौन से नए कागज मांगेंगे। यूपी में हमने देखा SIR के बहाने NRC कर रहे थे अब महिला आरक्षण के बहाने ये अपने मन मर्जी परिसीमन करके जिससे ये कभी हारे नहीं ।ये जनता देख रही है जब कभी बीजेपी मतदान के लिए जाएगी तो ये बुरी तरह हारेगी।'
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap

