logo

ट्रेंडिंग:

असम में उड़ान भरने के बाद सुखोई फाइटर प्लेन लापता, एयरफोर्स की टीम भेजी गई

असम में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई 30 एमकेआई विमान रडार से लापता हो गया है। वायुसेना पहाड़ी क्षेत्र में राहत एवं बचाव अभियान चला रही है। अभी तक विमान और पायलट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Sukhoi 30 fighter plane

सुखोई 30 फाइटर प्लेन। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

असम में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई 30 MKI फाइटर प्लेन रडार से संपर्क में आने के बाद गायब हो गया। एयरफोर्स की टीम को एयरक्राफ्ट का पता लगाने की खातिर भेजा गया है। गुवाहटी स्थित डिफेंस पीआरओ ने यह जानकारी साझा की।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरक्राफ्ट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी। शाम को कार्बी आंगलोंग जिले के पास पहाड़ी इलाके में धुआं उठते देखा गया है। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धुआं किस वजह से उठ रहा था।

 

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में युद्ध लंबा खिंचा तो भारत के लिए तेल संकट कितना बड़ा?

 

एयरफोर्स की टीम घटनास्थल पर भेजी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम करीब साढ़े सात बजे एक बड़ा धमाका सुनाई दिया। इसके बाद पहाड़ियों के बीच धुआं उठते देखा गया। उधर, भारतीय वायुसेना ने बताया कि एयरक्राफ्ट ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 बजे संपर्क में आया था। आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है। सर्च और रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया गया है। 

 

अधिकारियों के मुताबिक भारतीय वायुसेना का एक सुखोई 30 MKI फाइटर जेट उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लापता हो गया। डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत का कहना है कि फाइटर जेट का पता लगाने के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पायलट के बारे में अभी कोई खबर नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: 'दूल्हा चाहिए 1 करोड़ कमाने वाला' लड़की की डिमांड पर मैचमेकर ने सर्विस किया बैन

 

उधर, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बोकाजन सब-डिवीजन के चोकीहोला इलाके के कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि एक प्लेन जंगल वाले इलाके में क्रैश हो गया होगा। उन्होंने आगे कहा कि हम इसे वेरिफाई करने के लिए एक टीम भेज रहे हैं। हम इस समय कुछ भी कंफर्म नहीं कर सकते हैं।

वायुसेना के पास 260 से अधिक सुखोई 30 विमान

बता दें कि सुखोई 30 एमकेआई दो-सीटर मल्टीरोल लॉन्ग-रेंज फाइटर जेट है। इसे रूसी एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी सुखोई ने बनाया है। हालांकि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) लाइसेंस के तहत इन विमानों का निर्माण देश के भीतर ही करता है। मौजूदा समय में भारतीय वायुसेना के पास 260 से अधिक सुखोई 30 एमकेआई फाइटर जेट हैं।


और पढ़ें