logo

मूड

ट्रेंडिंग:

SSC परीक्षाओं की अनियमितताओं पर वीडियो बना फंसे नीतीश राजपूत, कंपनी ने किया केस

मशहूर यूट्यूबर नीतीश राजपूत एक बार फिर चर्चा में हैं। एसएससी की परीक्षा करवाने वाली कंपनी ने उनकी एक वीडियो को भ्रामक बताकर उन पर मानहानि का केस कर दिया है।

Nitish Rajput

नीतीश राजपूत, Photo Credit: Nitish Rajput

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार चर्चा में रहने का कारण कोई पेपर लीक या कोई भर्ती परीक्षा नहीं बल्कि एक यूट्यूब वीडियो है। एसएससी को लेकर एक विवाद अब कोर्ट पहुंच गया है। एसएससी की ओर से परीक्षाएं आयोजित करवाने वाली कंपनी एड्यूक्विटी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने यूट्यूबर नितीश राजपूत के खिलाफ दिल्ली की एक कोर्ट में 2.5 करोड़ रुपये का मानहानि केस किया है।

 

यह विवाद यूट्यूबर नीतीश राजपूत की एक वीडियो से शुरू होता है। इस वीडियो में नीतीश राजपूत आरटीआई से मिली जानकारी और अन्य दस्तावेजों के आधार पर एसएससी की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं। इस वीडियो में नीतीश राजपूत ने परीक्षा करवाने वाले वेंडर के चयन पर सवाल उठाए थे।

इस वीडियो पर हुआ विवाद

 

कंपनी ने लगाए आरोप?

इस वीडियो में नीतीश राजपूत ने आरटीआई और कई अन्य सोर्स से काफी जानकारी शेयर की और एसएससी पर सवाल खड़े किए थे। एसएससी की ओर से परीक्षा करवाने वाली कंपनी एड्यूक्विटी टेक्नोलॉजीज ने इस वीडियो के बाद नीतीश राजपूत पर आरोप लगाया कि उनके वीडियो में भ्रामक जानकारी शेयर की गई है। कंपनी ने इसे अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है। कंपनी ने कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया है और मांग कि है कि उन्हें मुआवजा मिले और यूट्यूब से यह वीडियो हटाया जाए। 

 

वीडियो हटाने से किया इनकार 

इस विवाद के बाद नीतीश राजपूत ने यूट्यूब से अपना वीडियो हटाने से मना कर दिया है। नीतीश राजपूत का दावा है कि उन्होंने वीडियो में जो भी जानकारी दी है वह बिल्कुल सही है और तथ्यों पर आधारित है। उनका तर्क है कि उनके वीडियो में कई अभ्यर्थियों की समस्याओं को सामने रखा गया है। 

4 महीने पहले आया था वीडियो

नीतीश राजपूत के जिस वीडियो पर विवाद हो रहा है वह वीडियो उन्होंने चाक महीने पहले अपलोड किया था। उस समय कई छात्र और टीचर एसएससी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी एसएससी की टेंडर जारी करने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहे थे। नीतीश राजपूत की इस वीडियो को लोगों ने पसंद किया था और इसको अब तक 5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। अब नीतीश राजपूत और एड्यूक्विटी टेक्नोलॉजीज कोर्ट में आमने-सामने होंगे। 

 

कौन हैं नीतीश राजपूत?

नीतीश राजपूत एक मशहूर यूट्यूबर हैं। उनके दो यूट्यूब चैनल हैं और दोनों को मिलाकर करीब 10 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं। इसके साथ ही इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी वह काफी एक्टिव हैं। वह ताजा मुद्दों पर वीडियो बनाते हैं। उनकी अब तक की सबसे ज्यादा देखी गई वीडियो को 40 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 


और पढ़ें