logo

ट्रेंडिंग:

मेघालय: कोयला खदान में धमाका, 10 मजदूरों की मौत, कई लोग फंसे

मेघालय के एक अवैध खदान में धमाके की वजह से कम से कम 10 मजदूरों की जान चली गई है। पढ़ें रिपोर्ट।

Meghalaya Blast

जयंतिया हिल्स। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स इलाके में गुरुवार सुबह एक अवैध खदान में धमाके की वजह से कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई है। थंगस्कु इलाके में एक अवैध कोयला खदान में उत्खनन चल रहा था, जहां अचानक धमाका हुआ और कई मजदूरों की जान चली गई। 

खदान में अभी कई मजदूर फंसने की आशंका है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि अभी तक यह पक्का नहीं है कि खदान में कितने लोग अंदर थे। पुलिस ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) से मदद मांगी है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा सके। 

यह भी पढ़ें: मेघालय के पहाड़ों में कोयला, खदानें होने के बाद भी खनन खतरनाक क्यों?

खदान में हो रही थी रैट माइनिंग

SDRF की टीम अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है। यहां रैट-होल माइनिंग हो रही थी। मेघालय में इसे अवैध घोषित किया जा चुका है। साल 2014 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने ऐसी खदानों पर रोक लगा दी थी। इन खदानों की वजह से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। ये खदानें मजदूरों के लिए बहुत खतरनाक होती हैं।

यह भी पढ़ें: खुदाई के बाद खाली हो गई खदानों का क्या होता है?

रैट माइनिंग क्या है?

रैट-होल माइनिंग में बहुत संकरी सुरंगें खोदी जाती हैं। लोग मुश्किल से अंदर घुस पाते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर लगी रोक जारी रखी थी। अब मेघालय में सिर्फ वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से ही माइनिंग हो सकती है। पुलिस का कहना है कि धमाके का सही कारण अभी पता नहीं चला है। जांच जारी है। यह इलाका पहाड़ी है, यहां तक मदद पहुंचाने में मुश्किलें आ रहीं हैं। 

घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है। यह खबर अपडेट की जा रही है। 

Related Topic:#Meghalaya

और पढ़ें