logo

मूड

ट्रेंडिंग:

6 साल बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया क्यों हारे थे 2019 का चुनाव?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 6 साल बाद बताया कि वह 2019 का चुनाव गुलबर्गा से क्यों हार गए थे? मल्लिकार्जुन खरगे 2019 को छोड़कर अपने राजनीतिक जीवन कभी हार का सामना नहीं हारे हैं।

Mallikarjun Kharge

मल्लिकार्जुन खरगे। Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए वोट चोरी का आरोप लगाया। बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में कांग्रेस की वोट अधिकार रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने 6 साल बाद बताया कि वह 2019 का चुनाव गुलबर्गा से क्यों हार गए थे? मल्लिकार्जुन खरगे 2019 को छोड़कर अपने राजनीतिक जीवन कभी हार का सामना नहीं हारे हैं। हालांकि, अपनी पिछली हार को याद करते हुए उन्होंने कई दावे किए।

 

राज्य सभा में विपक्ष के नेता खरगे ने पिछला चुनाव हारने के पीछे 'फर्जी वोटों' को बताया। उन्होंने दावा किया कि गुलबर्गा संसदीय क्षेत्र से 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी हार ‘चुनावी धोखाधड़ी’ की वजह से हुई थी। उन्होंने कांग्रेस की ‘वोट अधिकार रैली’ में दावा किया कि वह चुनावी धांधली का शिकार हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'EC डेटा दे, हम साबित करेंगे वोट चोरी से मोदी PM बने हैं'- राहुल गांधी

जीवन में 12 से ज्यादा चुनाव जीते

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, 'मैंने अपने जीवन में 12 से ज्यादा चुनाव जीते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में मैं अपने जीवन में पहली बार चुनावी धोखाधड़ी के कारण हार गया था।' उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने 2019 के संसदीय चुनाव में गुलबर्गा लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले पांचों विधानसभा क्षेत्रों में से हर एक में करीब 20,000 वोट ‘फर्जी मतदान’ के जरिए हासिल किए थे।

मौजूदा सरकार चोरी की सरकार

खरगे ने कहा, 'मौजूदा सरकार चोरी की सरकार है। मोदी फर्जी वोटों से इस देश को रुला रहे हैं। मैंने 2019 में भी यही कहा था। अपने पूरे जीवन में, मैं 2019 के चुनावों में हारा हूं, मैं भी फर्जी वोटों के कारण ही हारा हूं, जो अब सामने आ गया है।' बेंगलुरु सेंट्रल में राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे को दोहराते हुए, खरगे ने दावा किया कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम करता है।

2024 के लोकसभा चुनाव अवैध रूप से जीते

उन्होंने कहा, 'बेंगलुरु में हुए चुनावों में, एक विधानसभा ने 6,60,000 वोटों का सत्यापन किया है। पिछला चुनाव विश्वासघात का चुनाव था। मोदी की कोशिश है कि अगर लोग वोट न भी दें, तो मोदी और अमित शाह चुनाव आयोग को आदेश दें कि वह तय करे कि कहां कम वोट देना है और कहां ज्यादा। प्रधानमंत्री मोदी पहले ही कांग्रेस और अन्य दलों को डराकर बहुमत हासिल कर चुके हैं।' उन्होंने कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र और कर्नाटक विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव अवैध रूप से जीते हैं।

 

यह भी पढ़ें: एथेनॉल से कम माइलेज के दावों पर गडकरी की खुली चुनौती, दिया जवाब

 

उन्होंने कहा, 'इससे पहले महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी उन्होंने यही चाल चली है। मोदी एंड कंपनी 2024 का चुनाव नहीं जीत पाएगी।' उन्होंने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन के सांसद 11 अगस्त को दिल्ली स्थित चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च करेंगे।

यह सरकार नहीं बचेगी- खरगे

खरगे ने कहा, 'यह सरकार नहीं बचेगी, हम आपको जनता से दूर कर देंगे। हम उन्हें सिर्फ गिराएंगे ही नहीं, बल्कि उन्हें सबक भी सिखाएंगे। वे खराब आर्थिक नीतियों से हमारे देश को बर्बाद कर रहे हैं। सोमवार को सभी सांसद दिल्ली में चुनाव आयोग जाएंगे और आयोग से अपील करेंगे। हमने इंडिया गठबंधन के नेताओं की एक बैठक बुलाई है। हम सभी को एकजुट होना चाहिए वरना प्रधानमंत्री मोदी इसी तरह सत्ता में आ जाएंगे।'

 

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे गुलबर्गा से बड़े मार्जिन से चुनाव हार गए थे। उन्हें 95,452 वोट हासिल हुए थे। बीजेपी के उमेश जाधव ने हराया था। उमेश जाधव को कुल 52.14 वोट प्रतिशत के साथ में 620,192, जबकि खरगे ने 524,740 वोट हासिल करते हुए 44.12 फीसदी मत प्राप्त किए थे।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap