logo

ट्रेंडिंग:

'कंगना आए तो थप्पड़ मारना', कांग्रेस नेता का विवादित बयान

तमिलनाडु के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कंगना रनौत पर एक विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने लोगों से ठीक वैसा करने को कहा है, जैसा चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला अधिकारी ने किया था। अब कंगना ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

Kangana Ranaut and KS Alagiri.

कंगना रनौत और केएस अलगिरी। ( Photo Credit: PTI/@KS_Alagiri)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पर तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केएस अलगिरी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने क्षेत्र में कंगना रनौत के आने पर लोगों को थप्पड़ मारने को उकसाया। कांग्रेस नेता का कहना है, 'अगर वह (कंगना) हमारे इलाके में आती है तो एयरपोर्ट पर पुलिस अधिकारी ने क्या किया था? आपको उस पुलिस अधिकारी के जैसा ही करना है। तभी वह अपनी गलती को ठीक करेगी।'

 

केस अलगिरी के बयान पर कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'हमारे भारत में हम कहीं भी जाएंगे। कोई भी हमें रोक नहीं सकता है। नफरत करने वालों से अधिक प्यार करने वाले हैं। एक व्यक्ति के कुछ कहने से क्या फर्क पड़ता है। महिलाओं के खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।'

 

अलगिरी ने क्या विवादित बयान दिया?

कांग्रेस नेता केएस अलगिरी ने यह बयान पंजाब की उस बुजुर्ग महिला किसान के समर्थन में दिया है, जिन पर कंगना ने 100-100 रुपये में आंदोलन में जाने का आरोप लगाया था। अलगिरी ने कहा, 'महिला किसान को कंगना ने कहा था कि 100 रुपये में कहीं भी चली जाती हैं। जब किसानों ने मुझे यह बताया तो मैं चौंक गया। मैंने खेतिहर मजदूरों से कहा कि अगर वह हमारे क्षेत्र में आती हैं तो वैसा ही करना जैसा एयरपोर्ट पर पुलिस अधिकारी ने किया था। तभी वह अपनी गलती सुधारेंगी।'

 

कांग्रेस नेता अलगिरी का कहना है कि कंना रनौत अहंकार से बात करती हैं। कुछ महीने पहले जब वह एयरपोर्ट पहुंची तो एक महिला पुलिस अधिकारी ने उन्हें थप्पड़ मारा। पुलिस अधिकारी ने बताय कि वह जहां भी जाती हैं, वह सभी को गाली देती हैं। 

 

 

यह भी पढ़ें: 'ऑनलाइन नहीं हटता किसी का नाम', राहुल के आरोपों पर ECI का जवाब

एयरपोर्ट पर कंगना के साथ क्या हुआ था?

भाजपा सांसद कंगना रनौत छह जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची। यहां से उन्हें दिल्ली जाना था। जांच के दौरान सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने कथित तौर पर उनको थप्पड़ मारा। महिला कांस्टेबल ने दावा किया था कि किसानों पर उनकी टिप्पणी के बदले थप्पड़ मारा है। उसकी मां भी किसान आंदोलन में शामिल हुई थी। बाद में सीआईएसएफ ने कुलविंदर कौर को निलंबित कर दिया था।  

 

यह भी पढ़ें: 'यह एनकाउंटर नहीं सनातन धर्म की हार', दिशा पाटनी केस में नई FB पोस्ट

किसानों पर कंगना रनौत का विवादित बयान क्या है?

2020 में कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में शामिल किसान मोहिंदर कौर पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा था, 'यह वही दादी है, जिन्हें टाइम मैगजीन में सबसे शक्तिशाली भारतीय के तौर पर फीचर किया गया। वह 100 रुपये में उपलब्ध है।' कंगना रनौत अपनी पोस्ट में मोहिंदर कौर को शाहीन बाग की बिलकिस बानो समझ बैठी थीं।


और पढ़ें