logo

ट्रेंडिंग:

JNU छात्र संघ के चारों पदों पर हुआ लेफ्ट का कब्जा, अदिति मिश्रा बनीं अध्यक्ष

जेएनयू छात्र संघ चुनाव में लेफ्ट ने एक बार फिर से जीत का परचम लहरा दिया है। एबीवीपी एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी है।

Aditi Mishra,K Gopika,Sunil Yadav, Danish । Photo Credit: X/@cpimlliberation

अदिति मिश्रा, के गोपिका, सुनील यादव, दानिश । Photo Credit: X/@cpimlliberation

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र संघ चुनाव में लेफ्ट ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया है। लेफ्ट की झोली में चारों पद आ गए हैं, जबकि एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) को सभी मुख्य पदों पर हार का सामना करना पड़ा। चुनाव 4 नवंबर को हुए थे और मतगणना के बाद गुरुवार, 6 नवंबर को परिणाम घोषित किए गए।

 

अदिति मिश्रा (लेफ्ट यूनाइटेड) ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने एबीवीपी के विकास पटेल को हराया। उपाध्यक्ष पद पर के. गोपिका (लेफ्ट यूनाइटेड) ने बाजी मारी। महासचिव पद पर सुनील यादव (लेफ्ट यूनाइटेड) और संयुक्त सचिव पद पर दानिश (लेफ्ट यूनाइटेड) विजयी रहे। इस तरह लेफ्ट ने केंद्रीय पैनल के सभी चार पदों पर कब्जा जमा लिया है।

 

यह भी पढ़ें: पथराव के बाद भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा, कहा- छाती पर बुलडोजर चलेगा

ABVP के उम्मीदवार

एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद पर विकास पटेल, उपाध्यक्ष पर तान्या कुमारी, महासचिव पर राजेश्वर कांत दुबे और संयुक्त सचिव पर अनुज मैदान में थे। लेकिन सभी को हार का सामना करना पड़ा।

 

 


हालांकि, परिषद सदस्यों के 47 पदों में से कुछ पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की। मुख्य मुकाबला लेफ्ट गठबंधन और एबीवीपी के बीच था, लेकिन अन्य संगठनों ने भी उम्मीदवार उतारे थे।

 

यह भी पढ़ें: नेत्रहीन पर हिरण के शिकार का केस, यूपी में आदिवासियों पर पुलिसिया मनमानी

9 हजार थे मतदाता

इस बार कुल 9,043 छात्र मतदाता थे। मतदान प्रतिशत 67 रहा, जो पिछले साल से थोड़ा कम है। वोटिंग खत्म होते ही मतगणना शुरू हो गई। जेएनयू छात्र संघ चुनाव समिति ने एक आधिकारिक वेबसाइट बनाई है, जहां छात्र लाइव परिणाम और अन्य जानकारी देख सकते हैं।

Related Topic:#JNU#ABVP

और पढ़ें