logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कभी घुसपैठ, कभी गोलीबारी, LoC पर सीजफायर तोड़ रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने एक बार फिर पुंछ सेक्टर में भारी गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Jammu and Kashmir

पुंछ सेक्टर में तैनात भारतीय सेना। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर पुंछ इलाके में झड़प हुई है। पुंछ में नियंत्रण रेखा (LoC) की ओर पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलियां बरसाई हैं, जिसके बाद भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान को इस हमले में कितना नुकसान हुआ है, यह नहीं पता चल पाया है। 

कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में LoC के पास संदिग्ध आतंकवादियों ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट किया था। ब्लास्ट में एक कैप्टन सहित दो भारतीय सैन्यकर्मियों मारे गए थे। इस झड़प के एक दिन बाद पाकिस्तान ने सीज फायर तोड़ा है।

पाकिस्तान को पहुंचा बड़ा नुकसान!
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शहीद सैनिकों को अंतिम सलामी दे रहे हैं। खबरगांव इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी की अमेरिका यात्रा इमिग्रेशन और टैरिफ के लिए क्यों जरूरी?

सीमा पर तेज हुई हलचलें
सैन्य अधिकारियों का कहना है कि सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) बुधवार शाम को चोटिल हो गया। उसने गलती से बारूदी सुरंग पर पैर रख दिया, जिसकी वजह से गंभीर रूप से जख्मी होगया। अधिकारी की पोस्टिंग मेंढर में हुई थी। वह उस गश्ती दल में शामिल थे, जो आतंकी घुसपैठ के खिलाफ सीमा पर नजर रखती है। 

कब से लागू है सीज फायर डील?
भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी, 2021 को संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। तब से ही भारत और पाकिस्तान के बीच सीज फायर की घटनाएं थम गई थीं। अब अचानक पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई। पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के ही गोलियां दागी हैं। भारतीय सेना ने तत्काल इस कार्रवाई का जवाब दिया है। 

कभी घुसपैठ, कभी गोलीबारी, कश्मीर में हो क्या रहा है?
बीते एक सप्ताह में पाकिस्तान की ओर से कई ऐसी गतिविधियां की गई हैं, जिसकी वजह से एक बार फिर सीमा पर तनावपूर्ण स्थितियां पैदा हो रही हैं। यह इस साल सीज फायर का पहला उल्लंघन था। सोमवार को, राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में एक जवान को गोली लगी थी।

यह भी पढ़ें: DGGI की कार्रवाई से दहला GST गिरोह, 1,196 की धोखाधड़ी का पर्दाफाश


8 फरवरी को राजौरी के केरी सेक्टर में सेना के गश्ती दल पर आतंकवादियों की गोलीबारी हुई थी। आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में थे। 4 और 5 फरवरी की आधी रात कुछ पाकिस्तान पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में LoC के पार घुसपैठ की फिराक में थे। वहां लैंडमाइन बिछी थी, जिसके दगने के बाद कुछ लोग जख्मी हो गए थे। 

सेना स्थिति की कर रही है समीक्षा
समाचार एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक 10 फरवरी को ही व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने राजौरी जिले में LoC पर मंडराते खतरे को लेकर मंथन किया था। बैठक में GOC व्हाइट नाइट कोर, GOC ऐस ऑफ स्पेड्स और GOC क्रॉस्ड स्वॉर्ड्स डिवीजन शामिल हुए थे। बैठक में तय हुआ था कि हर स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहना है। 

Related Topic:#Jammu Kashmir News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap