logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'न भूलना न माफ करना', ऑपरेशन सिंदूर के एक साल होने पर भारत ने फिर दिया संदेश

वायुसेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का एक साल पूरा होने पर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों की तबाही का वीडियो जारी किया है। इस मौके पर PM मोदी ने साफ कर दिया है कि भारत अपने दुश्मनों को न भूलता है और न ही कभी माफ करता है।

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

भारतीय वायु सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का एक साल पूरा होने पर एक बहुत ताकतवर वीडियो जारी किया है जो देश के अटूट साहस को दर्शाता है। इस वीडियो की शुरुआत ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस कड़ी चेतावनी से होती है, जिसमें उन्होंने आतंकियों को साफ कह दिया था कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन की तैयारी की और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया। इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक खास ट्वीट शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि एक साल पहले हमारे जवानों ने जो हिम्मत और संकल्प दिखाया था, वह बेमिसाल है और पहलगाम में मासूमों पर हमला करने वालों को सेना ने करारा जवाब दिया है।

 

ऑपरेशन सिंदूर पिछले साल 6 और 7 मई की रात को अंजाम दिया गया था। ठीक रात के 1 बजकर 5 मिनट पर हमारे लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी और पाकिस्तान के साथ-साथ PoK की सीमा में घुस गए। करीब 25 मिनट तक चली इस भारी बमबारी में वायु सेना ने आतंकियों के 9 बड़े ठिकानों को मलबे के ढेर में बदल दिया। यह पूरी कार्रवाई पहलगाम हमले का बदला थी जिसमें हमारे 3 जांबाज जवान शहीद हुए थे।  

 

यह भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, कब तक ऐसा चलेगा?

100 से ज्यादा आतंकी ढेर

इस मिशन में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के 100 से ज्यादा आतंकी मौके पर ही मारे गए। सबसे बड़ी कामयाबी यह रही कि जैश के सरगना मसूद अजहर के 10 करीबी रिश्तेदार भी इस हमले में खत्म हो गए। वीडियो में उन पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों की तबाही भी दिखाई गई है जो इन आतंकियों की मदद कर रहे थे। यह ऑपरेशन भारतीय वायु सेना की उस 'पिन-पॉइंट' सटीकता का सबूत है, जिसने सीधे निशाने पर हमला करके दुश्मन का

नामोनिशान मिटा दिया।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि हमारे जवानों ने इस मिशन को बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से पूरा किया और उनकी तैयारी वाकई कमाल की थी। उन्होंने सबसे ज्यादा इस बात पर जोर दिया कि हमारी सेनाओं ने जिस तरह मिलकर काम किया उसी वजह से यह ऑपरेशन इतना सफल हो पाया। पीएम ने यह भी कहा कि आज भारत रक्षा के मामले में आत्मनिर्भर हो रहा है और यह जीत उसी का नतीजा है। अब हमें अपनी सुरक्षा के लिए किसी दूसरे देश की तरफ देखने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारे पास खुद की ऐसी तकनीक और हथियार हैं जो किसी भी दुश्मन को सबक सिखा सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: कहीं टाइम बदला तो कहीं बंद हो गए स्कूल, देशभर में कहर ढा रही गर्मी

आतंक के खिलाफ भारत का फैसला

प्रधानमंत्री ने फिर से अपनी बात दोहराई कि भारत आज भी आतंकवाद और उसको मदद देने वाले पूरे ढांचे को खत्म करने के अपने फैसले पर अटल है। उन्होंने साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सुरक्षा को लेकर भारत के पक्के इरादे को दिखाता है। यह ऑपरेशन सबको याद दिलाता है कि भारत न तो कुछ भूलता है और न ही किसी को माफ करता है। हमारी सेनाएं हर दुश्मन को उसकी भाषा में जवाब देने के लिए हमेशा तैयार खड़ी हैं। 

 


और पढ़ें