logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हवा में ही तबाह होंगी पाकिस्तानी मिसाइलें, भारत को मिलने वाला है चौथा S-400

पाकिस्तान सीमा पर भारत की सुरक्षा और मजबूत होगी। ऑपरेशन सिंदूर से मची तबाही पाकिस्तान अभी भूला भी नहीं पाया है कि भारत को एक और एस 400 एयर डिफेंस सिस्टम मिलने वाला है।

S-400 Air Defense System

एस- 400 एयर डिफेंस सिस्टम। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

भारत की हवाई सुरक्षा और मजबूत होने वाली है। जल्द ही देश को चौथा एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम रूस से मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सेना एक दल रूस पहुंचा है। उम्मीद है कि अप्रैल के आखिरी तक नया सिस्टम मिल जाएगा। बाकी तीन एस-400 की ही तरह इसे भी पाकिस्तान से सटी सीमा पर तैनात किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसे राजस्थान में तैनात किया जाएगा। वहीं नवंबर तक देश को पांचवां सिस्टम मिल जाएगा।

 

भारत लगातार अपनी हवाई सीमाओं को सुरक्षित बना रहा है। स्वदेशी एयर डिफेंस के साथ-साथ अतिरिक्त एस-400 की खरीद पर भी निगाह है। हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने पांच और एस-400 सिस्टम खरीदने को हरी झंडी दी है। इन सिस्टम के आने के बाद भारत के पास एस-400 की कुल संख्या 10 हो जाएगी। साल 2018 में पहली बार भारत ने रूस के साथ एस-400 खरीदने का समझौता किया था। 

 

यह भी पढ़ें: 'नक्सल हिंसा के खिलाफ कांग्रेस ने कुछ नहीं किया', लोकसभा में बोले गृह मंत्री शाह

ऑपरेशन सिंदू में तहलका मचा चुका एस-400

पिछले साल मई महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच छिड़े जंग में एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों को हवा में ही नष्ट किया था। सीमा से करीब 314 किमी अंदर पाकिस्तानी विमान को भी एस-400 ने मार गिराया था। इसके बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया था। उसने अपने सभी विमान बलूचिस्तान और अफगानिस्तान सीमा के करीब अंडरग्राउंड कर दिया था।

आपस में डिफेंस सिस्टम को जोड़ रहा भारत

भारतीय सेना एस-400 और आकाश एयर डिफेंस को मिलाकर एक घातक हवाई सुरक्षा दायरा तैयार कर रही है। इसमें कई अन्य तकनीकों को भी आपस में जोड़ा जा रहा है। आपस में जुड़ने के बाद यह सिस्टम बेहद घातक होगा। खतरा कितना बढ़ा है, उस हिसाब से फैसला लेगी और हवा में ही नष्ट कर दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: अब प्रोटीन वाला कंडोम ला रहे गौरव तनेजा? एक पोस्ट से मची खलबली

भारत अपनी सेना को बना रहा आधुनिक

27 मार्च को ही भारत सरकार ने रूस के साथ 25 अरब डॉलर के सैन्य खरीद को मंजूरी दी है। सौदे के तहत भारत परिवहन विमान, रूसी एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम और स्ट्राइक विमान खरीदेगा। इससे पहले भारतीय सेना ने 40 अरब डॉलर में फ्रांस से 114 राफेल विमान और बोइंग से पी-8आई टोही विमान खरीदेगा।

 


और पढ़ें