logo

ट्रेंडिंग:

बर्फ से जमी झील में धंसे सैलानी, किरेन रिजीजू ने बताया टहलने का तरीका

पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश से लेकर पूर्वोत्तर तक के राज्यों में जमकर बर्फबारी हुई है। इस बर्फबारी के कुछ जोखिम भी हैं, जिनके बारे में किरेन रिजिजू ने आगाह किया है।

Sela Pass

सेला दर्रे में फंसे पर्यटकों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। (इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

कश्मीर की बर्फीली वादियों से लेकर अरुणाचल प्रदेश की जमी हुई झीलों तक, इन दिनों बर्फीली वादियों में सैलानी खूब जा रहे हैं। कई जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है, कई जगह तापमान इस हद तक गिर गया है कि जलाशय जम जा रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्दे में भी ऐसा ही हुआ।

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने बर्फीली वादियों की सैर करने आए सैलानियों को आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि पहाड़ घूमने के चक्कर में जान का जोखिम न लें और सावधानी से चलें। वादियों में तूफान, जमी झीलों में बर्फ के टूटने की आशंका हमेशा बनी रहती है। आपकी सुरक्षा बेहद जरूरी है।

बर्फीली झील में फंसे पर्यटक
केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कुछ पर्यटक सेला दर्रे में फंस गए हैं। जैसे लोग दलदल में फंसते हैं, वैसे ही वे दर्रे में फंस गए हैं। कमर तक उनका पानी में धंसा है, धज बाहर है। वे मदद के लिए चिल्ला रहे है। वे दर्रे पर टहल रहे थे लेकिन उनके पांव पानी में धंस गए। उन्हें डंडे की मदद से से बाहर निकाला गया।

सैलानियों को किरेन रिजिजू की सलाह क्या है?
किरेन रिजिजू ने कहा, 'सेला पास घूमने आए पर्यटकों को मेरी सलाह है। आप जब भी झील पर चलें किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ चलें। ध्यान से चलें अगर आप बर्फीली और फिसलनभरी पहाड़ी पर चल रहे हैं। यहां बर्फ के तूफान भी आ सकते हैं। सर्दी बहुत है इसलिए बेहद गर्म कपड़े पहनें और आनंद लें। आपकी सुरक्षा बहुत जरूरी है।' 


लोगों ने वायरल वीडियो पर क्या कहा?

लोगों ने किरने रिजिजू से अपील की है कि ऐसी जगहों पर अधिकारियों को वार्निंग बोर्ड लगाने को कहें। लोगों ने अपनी-अपनी कहानियां शेयर की हैं। एक शख्स ने लिखा कि ऐसा हादसा उसके साथ भी हो चुका है। लद्दाख में सिंधु और जांस्कर नदी के तट पर ऐसा हादसा हुआ है। कुछ लोगों ने कहा है कि जिन लोगों के पास अनुभव नहीं है, वे थोड़ा संभलकर चलें, वे कई बार खुद ही हादसे की वजह से बन जाते हैं।

Related Topic:#Kiren Rijiju

और पढ़ें