logo

ट्रेंडिंग:

छुट्टे की दिक्कत होगी खत्म, 100, 500 नहीं, ATM से मिलेंगे 10, 20 रुपये के सिक्के

देशभर में छुट्टे की दिक्कत को खत्म करने के लिए सरकार अब ऐसे एटीएम लाने की योजना बना रही है, जिनसे 200, 500 रुपये के नोट के साथ-साथ 10, 20 रुपये के नोट भी निकलेंगे।

Representative Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SORA

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आपको भी कभी ना कभी छुट्टे पैसे ना होने के कारण परेशान होना पड़ा होगा। कई बार ऑटो रिक्शा वाले से छुट्टे पैसे को लेकर बहस तो कई बार मार्केट में छुट्टे पैसे के लिए बहस। यह सब रोजमर्रा की जिंदगी में आम बात सी हो गई है। इसके पीछे बड़ी वजह है छुट्टे पैसों की कमी। अब सरकार एक ऐसा प्लान बना रही है कि आपको छुट्टे पैसे के लिए कहीं भी लड़ने की जरूरत नहीं होगी। आप आराम से एटीएम से छुट्टे पैसे निकाल सकते हैं। 

 

सरकार देशभर में ऐसे एटीएम लगाने की संभावना तलाश रही है, जो 10, 20 और 50 रुपये के छोटे नोट लोगों को मार्केट में उपलब्ध कराए। ये हाइब्रिड एटीएम ना केवल पैसे निकालेंगे बल्कि जरूरत पड़ने पर आपके बड़े नोटों को छोटे नोटों में एक्सचेंज भी कर सकेंगे। यानी अब आपको 500 के नोट का खुल्ला करवाने के लिए मार्केट में इधर-उधर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। अब आपको एटीएम से ही छुट्टे पैसे मिल जाएंगे। 

 

यह भी पढ़ें: '6 राज्यों के ब्राह्मण हमारे साथ...', किस ओर इशारा कर रहे अलंकार अग्निहोत्री?

मुंबई में शुरू हुआ ट्रायल

रिजर्व बैंक ने मुंबई में हाईब्रिड एटीएम का ट्रायल भी शुरू कर दिया है। मुंबई में ट्रायल के बाद आरबीआई इन एटीएम की समीक्षा करेगे और अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो जल्द ही पूरे देश में हाईब्रिड एटीएम दिखाई देंगे। मुंबई में कई जगहों पर इनका ट्रायल शुरू कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन एटीएम को मार्केट, बस डिपो, रेलवे स्टेशन और अस्पताल के साथ-साथ उन जगहों पर लगाया जा सकता है जहां नकदी का इस्तेमाल ज्यादा होता है। 

कैश निकालने की सुविधा भी होगी

इन नए एटीएम से आप पारंपरिक तरीके से कैश निकाल पाएंगे। पारंपरिक रूप से एटीएम में बड़े नोट जैसे 100, 200, 500 रुपये के नोट होते हैं। एटीएम से पैसा निकलवाने के बाद लोगों को छुट्टे पैसे के लिए परेशान होना पड़ता है। अब यह एटीएम आपको छुट्टे रुपये भी दे सकेंगे। इनमें सिक्कों के लेन-देन को भी शुरू किया जा रहा है। कैश निकलवाने के साथ-साथ नए एटीएम में आप 500 का नोट डालकर 10-10 के नोट ले सकेंगे। 

 

यह भी पढ़ें: UGC के नए नियमों के चलते चर्चा में आया रोहित वेमुला और पायल तड़वी केस क्या है?

डिजिटल जमाने में एटीएम की क्या जरूरत?

डिजिटल पेमेंट के इस दौर में कई लोग अब कैश का इस्तेमाल ना के बराबर करते हैं। ऑटो रिक्शा का किराया हो या फिर मार्केट में किसी सामान की पेमेंट करनी हो। हर एक काम ऑनलाइन पेमेंट से आसानी से हो जाता है। हालांकि, कई बार ऑनलाइन पेमेंट में देरी, इंटरनेट कनेक्शन की कमी के कारण छुट्टे पैसों की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा आज भी कई लोग हैं जो ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल नहीं करते हैं और उन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में पेमेंट के लिए परेशान होते हैं। ऐसे लोगों को इन एटीएम से राहत मिलेगी। 

Related Topic:#Mumbai

और पढ़ें