logo

मूड

ट्रेंडिंग:

थाईलैंड में पकड़े गए, दिल्ली में पेशी, लूथरा ब्रदर्स के साथ क्या होगा, समझिए

लूथरा बंधुओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज है।

Luthra Brothers

लूथरा ब्रदर्स। Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us
Advertisement

गोवा के नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' अग्निकांड केस के मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को भारत लाया जा रहा है। 11 दिसंबर को फुकेट में दोनों भाइयों को थाइलैंड की पुलिस ने हिरासत में लिया था। भारत प्रत्यर्पित होने के बाद उन्हें अधिकारी दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेंगे। गोवा पुलिस, उनकी ट्रांजिट रिमांड मांग रही है। 

सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा, अग्निकांड के बाद तत्काल थाईलैंड भाग गया था। नाइट क्लब में आग लगने के बाद 25 लोगों की मौत हो गई थी। गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि दोनों को भारत लाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: लूथरा भाईयों को थाईलैंड से खींचकर भारत लाएगी पुलिस, CM सावंत का ऐलान

थाईलैंड में गिरफ्तार हुए थे लूथरा ब्रदर्स

गोवा पुलिस ने दिल्ली एक टीम भेजी है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों भाइयों को हिरासत में लिया जाएगा। सौरभ और गौरव लूथरा को पिछले हफ्ते फुकेट में उनके होटल से थाई पुलिस ने हिरासत में लिया था। यह भारत सरकार की तरफ से पासपोर्ट जब्त करने और इंटरपोल के जरिए ब्लू नोटिस जारी करने के बाद हुआ था। 

गोवा पुलिस अब क्या करेगी?

मंगलवार को बैंकॉक से दोनों को भारत डिपोर्ट किया जाएगा। उन्हें दिल्ली की कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया जाएगा। गोवा पुलिस की टीम एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उन्हें हिरासत में लेगी।

लूथरा ब्रदर पर आरोप क्या हैं?

FIR में उन पर भारतीय न्याय संहिता की गैर इरादतन हत्या, जान जोखिम में डालना और आग या ज्वलनशील पदार्थ से लापरवाही की धाराओं का जिक्र है। उनके खिलाफ धारा 105, 125 (ए), (बी) और 287 दर्ज है।   

लूथरा ब्रदर्स को बचा कौन रहा है?

लूथरा ब्रदर्स की लीगल टीम थाईलैंड गई और इमीग्रेशन डिटेंशन सेंटर में उनसे मिली। डिपोर्ट करने से पहले थाइलैंड कोर्ट में पेशी होगी। भारतीय दूतावास ने उनके पासपोर्ट कैंसल होने के बाद इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी किए। 

अब तक इस केस में क्या हुआ है?

क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' आरपोरा में चल रहा था। अब तक इस केस में 4 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पांच मैनेजरियल स्टाफ और छठे उनके बिजनेस पार्टनर अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। सातवें संदिग्ध ब्रिटिश प्रॉपर्टी ओनर सुरिंदर कुमार खोसला की तलाश जारी है। वह विदेश में बताया जा रहा है। 

यह भी पढे़ं: गोवा में क्रिसमस-न्यू ईयर से पहले बार-रेस्त्रां पर बुलडोजर क्यों चल रहे हैं?

क्यों जांच के दायरे में आए?

पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी के पास कंस्ट्रक्शन लाइसेंस, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट, फायर डिपार्टमेंट का एनओसी नहीं था और डेमोलिशन नोटिस भी लगा था।

लूथरा ब्रदर्स हैं कौन?

सौरभ और गौरव लूथरा, दिल्ली के रहने वाले हैं। दोनों ने इंजीनियरिंग की है और बिजनेसमैन हैं। उन्होंने हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में बड़ा साम्राज्य खड़ा किया है। लगभग 10 साल पहले दिल्ली के हडसन लेन में 'मामाज़ बुओई' से शुरुआत की, फिर 'रोमियो लेन' ब्रांड लॉन्च कर गोवा, इंदौर, नागपुर जैसे शहरों में आउटलेट खोले।
 

 उनके होटल चेन में 25 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। अब दुबई तक उनका कारोबार फैला है। सौरभ ब्रांड के पब्लिक फेस और क्रिएटिव हेड हैं, जबकि गौरव ऑपरेशंस संभालते हैं। हाल ही में गोवा के नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत के बाद वे थाईलैंड भाग गए, जहां उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

Related Topic:#Goa

और पढ़ें